Mulank Rashifal (29 नवंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Today mulank Rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

Mulank Rashifal (29 नवंबर 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 29 नवंबर का अंक राशिफल।

29 November ka Ank Rashifal: आज 29 नवंबर है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 29/11/2025, 2+9+1+1+2+0+2+5 =22 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 है, जिसका जोड़ 4(2+2=4) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 4 का स्वामी राहु है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 29 नवंबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज का दिन आपकी नेतृत्व क्षमता को निखारने का है। किसी निर्णय में दिल और दिमाग दोनों साथ रखें। कामकाज में आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। नई योजनाएं शुरू करने का समय उचित है, बस किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लेना हितकर रहेगा। पार्टनर की ओर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। निवेश सोच-समझकर करें।

मूलांक 2 (MULANK 2)

आज का दिन पूरी तरह आपके अनुकूल है, क्योंकि इसकी ऊर्जा स्वयं चंद्रमा से प्रेरित है। आज आपकी अंतर्ज्ञान क्षमता बहुत मजबूत रहेगी। किसी पुराने काम का परिणाम मिल सकता है। जो लोग कला, लेखन, शिक्षा, परामर्श या डिजाइन से जुड़े हैं, उन्हें नई प्रेरणा मिलेगी। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें, वरना व्यावहारिक अवसर छूट सकते हैं। रिश्तों में मधुरता, लेकिन संवेदनशीलता अधिक रहेगी।

मूलांक 3 (MULANK 3)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मकता और सामाजिक संपर्कों को बढ़ाने वाला है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। गुरु ग्रह आपके निर्णय को स्थिरता देता है। आपको किसी महत्वपूर्ण बातचीत का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंध में समझ और समर्थन बढ़ेगा। गैस्ट्रिक या लीवर की परेशानी से सावधान।

मूलांक 4 (MULANK 4)

आज आपको धैर्य रखने की जरूरत है। योजनाओं में थोड़ी देरी संभव है, परंतु अंतिम परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। यह दिन आपको जीवन में सुधार लाने के लिए प्रेरित करेगा। परिवार में किसी के साथ अनबन हो सकती है, धैर्य से काम लें। साथी के साथ गलतफहमी हो सकती है। कहीं अटका पैसा वापस मिल सकता है।

मूलांक 5 (MULANK 5)

दिन परिवर्तन और यात्राओं के लिए अनुकूल है। कामकाज में नई दिशा मिलेगी। आप अपने बोलचाल से लोगों को प्रभावित करेंगे। हालांकि भावनात्मक उतार-चढ़ाव के कारण निर्णय बदल सकते हैं, इसलिए स्थिरता बनाए रखें। रोमांचक समय, पर मूड बदलने से विवाद भी हो सकता है।

मूलांक 6 (MULANK 6)

आज का दिन प्रेम, सौंदर्य और संतुलन को बढ़ावा देगा। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। कामकाज में सहयोग मिलेगा। कला, डिजाइन, ब्यूटी, मीडिया या होटल-रेस्टोरेंट से जुड़े लोगों के लिए यह समय शानदार है। शुगर या गले की समस्या का ध्यान रखें। खर्च बढ़ सकता है, पर फायदा भी होगा।

मूलांक 7 (MULANK 7)

यह अत्यंत आध्यात्मिक और अंतर्ज्ञान से भरा दिन है। आप अपने भीतर झांककर महत्वपूर्ण विचारों तक पहुंच सकते हैं। अकेले समय बिताना अधिक पसंद आएगा। कार्यक्षेत्र में किसी रहस्य या महत्वपूर्ण सूचना का खुलासा हो सकता है। भावनात्मक दूरी संभव, संवाद बढ़ाएं। खर्च नियंत्रित रखें, अचानक राशि आ सकती है।

मूलांक 8 (MULANK 8)

आज का दिन आपके लिए कर्मफलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का परिणाम स्पष्ट रूप से दिखेगा। कुछ मामलों में कठिनाई भी आएगी, पर अंततः जीत आपकी होगी। रूके कार्य आगे बढ़ेंगे। प्रेम संबंध में गंभीरता बढ़ेगी। ब्लड प्रेशर या हड्डियों का ध्यान रखें।

मूलांक 9 (MULANK 9)

यह दिन ऊर्जा, जोश और निर्णय का है। कार्यक्षेत्र में आप तेजी से आगे बढ़ेंगे। किसी भी कठिन परिस्थिति को आप आसानी से संभाल लेंगे। यात्रा या नए प्रोजेक्ट का शुभारंभ अच्छा रहेगा। जुनून बढ़ेगा, पर गुस्सा नियंत्रित रखें। सिर या पेट में गर्मी महसूस हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story