29 जुलाई 2025 मूलांक राशिफल: जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

आज का मूलांक राशिफल
29 july ka Ank Rashifal: आज 29 जुलाई है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 29/07/2025, 2+9+0+7+2+0+2+5 =27) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 27 है, जिसका जोड़ 9(2+7=9) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 9 का स्वामी मंगल है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।
यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 29 जुलाई का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आपका आत्मबल उच्च रहेगा। कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर इंटरव्यू या प्रजेंटेशन है, तो सफलता की प्रबल संभावना है। पारिवारिक निर्णयों में आपकी भूमिका अहम रहेगी।
सावधानी: अहंकार से बचें।
शुभ रंग: सुनहरा, शुभ संख्या: 3
मूलांक 2 (MULANK 2)
आपकी संवेदनशीलता आज अधिक हो सकती है। रिश्तों को लेकर मन में भ्रम रह सकता है। ध्यान और आत्मचिंतन करें। विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक है।
सावधानी: छोटी बातों को दिल से न लगाएं।
शुभ रंग: सफेद, शुभ संख्या: 6
मूलांक 3 (MULANK 3)
आपके विचार गहरे होंगे और आप ज्ञान की ओर आकर्षित होंगे। गुरु या वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति या तारीफ के योग हैं।
सावधानी: आत्मश्लाघा से बचें।
शुभ रंग: पीला, शुभ संख्या: 9
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज कुछ भ्रमित करने वाली स्थितियां बन सकती हैं। किसी भी निर्णय को तुरंत लेने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। नए निवेश से फिलहाल दूर रहें।
सावधानी: गलत संगति या सलाह से बचें।
शुभ रंग: नीला, शुभ संख्या: 5
मूलांक 5 (MULANK 5)
बिजनेस मीटिंग, यात्रा या कॉन्टैक्ट्स बनाने का उत्तम दिन है। सोशल मीडिया या डिजिटली जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षा का अच्छा समय है।
सावधानी: वाणी पर संयम रखें।
शुभ रंग: हरा, शुभ संख्या: 1
मूलांक 6 (MULANK 6)
आज आप जीवन का आनंद लेना चाहेंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर है। कला, फैशन और मनोरंजन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ।
सावधानी: फिजूल खर्ची से बचें।
शुभ रंग: गुलाबी, शुभ संख्या: 7
मूलांक 7 (MULANK 7)
आपका मन गहराई में डूबा रह सकता है। किसी पुराने अनुभव या रहस्य से जुड़े विचार मन में उभर सकते हैं। यह ध्यान, साधना या लेखन के लिए उत्तम समय है।
सावधानी: अकेलेपन को हावी न होने दें।
शुभ रंग: बैंगनी, शुभ संख्या: 2
मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन धीमा लग सकता है, लेकिन निरंतर प्रयास आपको सही दिशा देंगे। पुराने कार्यों को पूरा करने का अच्छा समय है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सतर्क रहें।
सावधानी: नकारात्मक सोच से दूर रहें।
शुभ रंग: काला, शुभ संख्या: 4
मूलांक 9 (MULANK 9)
आज आपकी ऊर्जा बहुत ऊँची रहेगी। आप किसी चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। खेल, पुलिस, आर्मी या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है।
सावधानी: क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: लाल, शुभ संख्या: 8
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
