Mulank Rashifal (29 अगस्त 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

आज का मूलांक राशिफल
29 August ka Ank Rashifal: आज 29 अगस्त है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 29/08/2025, 2+9+8+2+0+2+5 =28) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 28 है, जिसका जोड़ 1(2+8=10) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 1 का स्वामी सूर्य है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 29 अगस्त का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और किसी बड़े निर्णय की ओर अग्रसर हो सकते हैं। करियर या व्यवसाय में नया कदम बढ़ाने का उत्तम समय है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हालांकि, अहंकार से दूर रहें।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और तांबे के बर्तन में पानी पिएं।
मूलांक 2 (MULANK 2)
भावनात्मक रूप से थोड़े अस्थिर रह सकते हैं। परिवार या संबंधों में कोई बात मन को विचलित कर सकती है। आज का दिन आत्मविश्लेषण का है। जरूरी निर्णय लेने से पहले सलाह लें।
उपाय: चंद्रमा के लिए सफेद वस्त्र धारण करें और चावल का दान करें।
मूलांक 3 (MULANK 3)
धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। शिक्षा, प्रशासन या अकादमिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह दिन लाभकारी रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। जीवन में स्थिरता का अनुभव होगा।
उपाय: पीले वस्त्र धारण करें और केले के पेड़ की पूजा करें।
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज आपके सामने कई असामान्य परिस्थितियां आ सकती हैं। बदलाव के लिए तैयार रहें। कामकाज में अचानक अड़चनें आएंगी, लेकिन धैर्य से हर समस्या का हल निकाल सकते हैं। बेवजह की चिंता से दूर रहें।
उपाय: नीले रंग से परहेज करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक 5 (MULANK 5)
व्यवसाय और संचार से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। नेटवर्किंग के लिए अनुकूल समय है। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं।
उपाय: तुलसी का सेवन करें और हरे रंग की वस्तु दान करें।
मूलांक 6 (MULANK 6)
प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। घर की साज-सज्जा या सौंदर्य में रुचि बढ़ेगी। कलात्मक कार्यों में रुचि रखने वालों को मान-सम्मान मिलेगा। लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
उपाय: शुक्र के लिए इत्र लगाएं और सफेद मिठाई का दान करें।
मूलांक 7 (MULANK 7)
आध्यात्मिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। कुछ गूढ़ या रहस्यमय बातों की ओर आकर्षण रहेगा। आज का दिन अकेले बिताने की चाह हो सकती है। अगर आप लेखक, विचारक, या शोधकर्ता हैं, तो दिन अत्यंत लाभकारी रहेगा।
उपाय: जल स्रोतों की सफाई करें और नीले पुष्प जल में प्रवाहित करें।
मूलांक 8 (MULANK 8)
परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन परिणाम देर से मिल सकते हैं। न्याय, कानून, अथवा प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में अनुशासन जरूरी होगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है, संयम रखें।
उपाय: शनिदेव को तेल चढ़ाएं और काले तिल का दान करें।
मूलांक 9 (MULANK 9)
ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। किसी चुनौती का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आप विजयी होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज समाज में आपकी एक मजबूत छवि बन सकती है। यात्राओं से लाभ होगा।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और लाल चंदन का तिलक लगाएं।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
