Mulank Rashifal (28 जनवरी 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

aaj ka mulank rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

Mulank Rashifal (28 जनवरी 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 28 जनवरी का अंक राशिफल।

28 January ka Ank Rashifal: आज 28 जनवरी है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 28/01/2026, 2+8+0+1+2+0+2+6 =21 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 है, जिसका जोड़ 21(2+1=3) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 28 जनवरी का अंक राशिफल।

मूलांक 1

यह दिन आपके नेतृत्व गुणों को उभारने वाला है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रभावित रहेंगे। हालांकि अहंकार से बचना जरूरी है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक जीवन में आपकी बातों का असर पड़ेगा, इसलिए शब्दों का चयन सावधानी से करें।

मूलांक 2

भावनात्मक रूप से यह दिन थोड़ा संवेदनशील हो सकता है। रिश्तों में गलतफहमी की संभावना है, लेकिन संवाद से समाधान निकल सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। नौकरीपेशा लोगों को टीमवर्क से लाभ होगा। मन की बात किसी भरोसेमंद व्यक्ति से साझा करें।

मूलांक 3

यह दिन आपके लिए विशेष रूप से अनुकूल है क्योंकि दिन का भाग्यांक भी 3 है। शिक्षा, अध्यापन, सलाह या धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नई योजनाओं की शुरुआत के लिए अच्छा समय है।

मूलांक 4

यह दिन थोड़ा अस्थिरता भरा हो सकता है। कार्यों में बाधाएं आएंगी लेकिन धैर्य से सब संभल जाएगा। तकनीकी या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। अचानक खर्च बढ़ सकता है। मानसिक तनाव से बचने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

मूलांक 5

दिन आपके लिए गतिशील रहेगा। यात्राओं के योग बन रहे हैं। व्यापार में नए संपर्क बन सकते हैं। मार्केटिंग, मीडिया और सेल्स से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है। हालांकि वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।

मूलांक 6

यह दिन प्रेम और सौंदर्य से जुड़ा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। कला, फैशन और डिजाइन से जुड़े लोगों को प्रशंसा मिल सकती है। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें।

मूलांक 7

आध्यात्मिक दृष्टि से यह दिन आपके लिए लाभदायक है। अकेले समय बिताने की इच्छा होगी। रिसर्च, अध्ययन या ध्यान में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ा विलंब हो सकता है, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे।

मूलांक 8

यह दिन मेहनत की परीक्षा ले सकता है। कार्य का दबाव रहेगा लेकिन प्रयास व्यर्थ नहीं जाएंगे। कानूनी या सरकारी मामलों में सावधानी बरतें। धैर्य और अनुशासन से ही सफलता मिलेगी।

मूलांक 9

ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण जरूरी है, नहीं तो बनी बात बिगड़ सकती है।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story