27 जुलाई 2025 मूलांक राशिफल: जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Today mulank Rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

27 july ka Ank Rashifal: यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 27 जुलाई का अंक राशिफल।

27 july ka Ank Rashifal: आज 27 जुलाई है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 27/07/2025, 2+7+0+7+2+0+2+5 =25) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 25 है, जिसका जोड़ 7(2+5=7) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 7 का स्वामी केतु है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 27 जुलाई का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज का दिन आपके आत्मविश्वास को मजबूती देगा। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व की क्षमता निखर कर सामने आएगी। अगर आप नई जिम्मेदारी की उम्मीद कर रहे हैं, तो सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक मामलों में थोड़ी सख्ती से काम लें, वरना विवाद बढ़ सकता है।

ग्रह स्वामी: सूर्य

स्वास्थ्य: सिर दर्द या थकावट महसूस हो सकती है।

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक 2 (MULANK 2)

भावनाओं का ज्वार आज आपको घेरे रहेगा। रिश्तों में संवेदनशीलता बनी रह सकती है। किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। व्यवसायिक मामलों में धैर्य रखें और कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करें।

ग्रह स्वामी: चंद्रमा

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव हो सकता है, ध्यान और योग लाभदायक रहेगा।

उपाय: चांदी की कोई वस्तु साथ रखें और "ॐ सोमाय नमः" का जप करें।

मूलांक 3 (MULANK 3)

शिक्षा, कानून या प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कोई बड़ा निर्णय आपके पक्ष में जा सकता है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

ग्रह स्वामी: बृहस्पति (गुरु)

स्वास्थ्य: पाचन संबंधी समस्या से सतर्क रहें।

उपाय: केले का पौधा लगाएं और गुरु मंत्र "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" का जाप करें।

मूलांक 4 (MULANK 4)

आज का दिन कुछ असमंजस और भ्रम की स्थिति लेकर आ सकता है। विशेषकर नई योजनाओं में बाधाएं संभव हैं। किसी के झूठे वादों में आकर निवेश न करें। परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।

ग्रह स्वामी: राहु

स्वास्थ्य: थकान और नींद की कमी रह सकती है।

उपाय: काले तिल का दान करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक 5 (MULANK 5)

आज का दिन आपके लिए संवाद और व्यापार के क्षेत्र में लाभकारी साबित होगा। किसी रुकी हुई डील पूरी हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मित्रों के साथ घूमने या मनोरंजन की योजना बन सकती है।

ग्रह स्वामी: बुध

स्वास्थ्य: त्वचा या पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

उपाय: हरे रंग के वस्त्र पहनें और "ॐ बुधाय नमः" का जाप करें।

मूलांक 6 (MULANK 6)

आज का दिन प्रेम और रिश्तों के लिहाज से उत्तम रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। कला, फैशन और मनोरंजन से जुड़े लोगों को विशेष अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

ग्रह स्वामी: शुक्र

स्वास्थ्य: आंखों या त्वचा में जलन संभव है।

उपाय: सफेद वस्त्र पहनें और मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें।

मूलांक 7 (MULANK 7)

आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति आज तेज रहेगी। मन एकाग्र रहेगा और किसी आध्यात्मिक विषय में रुचि बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी समझदारी से कठिन परिस्थितियों को सुलझा लेंगे।

ग्रह स्वामी: केतु

स्वास्थ्य: श्वसन या एलर्जी की समस्या परेशान कर सकती है।

उपाय: नीम के पेड़ के नीचे बैठकर ध्यान करें और "ॐ केतवे नमः" का जाप करें।

मूलांक 8 (MULANK 8)

सावधानी और धैर्य आज आपके सबसे बड़े हथियार होंगे। कार्यस्थल पर दबाव रहेगा लेकिन आप इसे अच्छी तरह संभाल लेंगे। कुछ अधूरे कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। फिजूल खर्च से बचें।

ग्रह स्वामी: शनि

स्वास्थ्य: जोड़ों या पीठ में दर्द संभव है।

उपाय: काली उड़द का दान करें और शनि मंदिर में दीपक जलाएं।

मूलांक 9 (MULANK 9)

आज आपमें ऊर्जा और उत्साह का संचार रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का मन बनेगा। यात्राएं फायदेमंद हो सकती हैं। लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो रिश्तों में दरार आ सकती है।

ग्रह स्वामी: मंगल

स्वास्थ्य: पेट संबंधी परेशानी या ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

उपाय: लाल चंदन का तिलक करें और "ॐ अंगारकाय नमः" का जाप करें।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story