Mulank Rashifal (27 अगस्त 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा गणेश चतुर्थी का पर्व

आज का मूलांक राशिफल
27 August ka Mulank Rashifal: आज 27 अगस्त है और दिन बुधवार। इसी के साथ आज गणेश चतुर्थी का भी पावन पर्व मनाया जा रहा है। आज की तारीख के पूरे अंकों 27/08/2025, 2+7+8+2+0+2+5 =26) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 26 है, जिसका जोड़ 8(2+6=8) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 8 का स्वामी शनिदेव हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 27 अगस्त का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आप नेतृत्व करने और नए कार्य आरंभ करने की क्षमता रखते हैं। 27 अगस्त 2025 का दिन आपके लिए दृढ़ संकल्प से आगे बढ़ने का मौका लेकर आने वाला है। आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत सुनियोजित तरीके से कर सकते हैं। लेकिन शनि की स्थिरता आपको याद दिलाएगी कि धैर्य से कार्य करें, जल्दबाजी बचें।
उपाय: सुनहरे अक्षत या लड्डू गणेशजी को अर्पित करें।
मूलांक 2 (MULANK 2)
सहयोग, तालमेल और संतुलन की ऊर्जा आज महत्वपूर्ण रहेगी। यदि आपके बीच में कोई मेल-मिलाप या रिश्तों में तालमेल की कमी थी। आज वह दूरी कम हो सकती है। भारतीय संस्कार आपके भीतर संवेदना को जागृत करेंगे।
उपाय: चंद्र देव को सफेद पुष्प अर्पित करें।
मूलांक 3 (MULANK 3)
रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की समय होगा। आज आप कहानियां लिखना, प्रस्तुतियां देना, या सार्वजनिक बोलना चाह सकते हैं। आपकी संवादक क्षमता लोगों पर असरदार रहेगी। विवाद से बचें।
उपाय: गुरु मंत्र “ॐ गुरवे नम:” का 21 बार जाप करें।
मूलांक 4 (MULANK 4)
संगठित योजना, संरचना और दीर्घकालीन आधार बनाने का दिन है। यदि आप कोई निवेश या दीर्घकालीन परियोजना योजना बना रहे हैं। तो आज उसका प्रारंभ सोच-समझकर करें, समय का अनुकूल उपयोग होगा।
उपाय: गणेशजी या राहु देव को अनाज व अक्षत अर्पित करें।
मूलांक 5 (MULANK 5)
उत्साह, परिवर्तन और नवाचार की उर्जा आपके अंदर प्रकट होगी। आज आप किसी नए विचार, यात्रा या संवाद में प्रवाहित हो सकते हैं। लेकिन शनि की ऊर्जा आपको याद दिलाती है कि ध्यान और संयेम आवश्यक है।
उपाय: “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप 41 बार करें।
मूलांक 6 (MULANK 6)
संबंध, सौंदर्य, और देखभाल ये आज की प्रधान भावनाएं होंगी। परिवार के लिए समय निकालना, घर को सजाना, या किसी प्रिय से मुलाकात इनसे आपके मन में संतुलन और सामंजस्य आएगा।
उपाय: फूल या मिठाई किसी प्रिय को भेंट करें।
मूलांक 7 (MULANK 7)
आज आत्मचिंतन, अध्ययन और आध्यात्मिकता पर ध्यान देने का दिन है। यदि आपने किसी गहरे प्रश्न पर विचार किया है। 27 अगस्त को हो रही परिपूर्णता में लाभ हो सकता है। बहसवाजी करने के आपको पूरी तरह बचना है।
उपाय: ध्यान (मेडिटेशन) में बैठें, कोई मंत्र जाप करें।
मूलांक 8 (MULANK 8)
आपका मूलांक आज का मूलांक भी है। इसलिए यह दिन आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शनि की ऊर्जा दृढ़ता, न्यायप्रियता, अनुशासन, और कर्म की सशक्तता लेकर आएगी। अगर आपने लंबे समय से कोई लक्ष्य तय किया है तो आज उसे शुरू या उस पर ठोस कदम उठाएं। सफलता धीमे पर स्थायी रूप में आएगी।
उपाय: शनिदेव को काले तिल, काले वस्त्र, या उड़द दान करें।
मूलांक 9 (MULANK 9)
आज परिवर्तन, आध्यात्मिकता और समापन का दिन है। पुरानी आदतों या बाधाओं को छोड़कर नए आरंभ करना 27 अगस्त को संभव रहेगा। मानसिक स्थिरता और धैर्य आपको भावनात्मक संतुलन देगा।
उपाय: मंगल मंत्र या हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
