25 जुलाई 2025 मूलांक राशिफल: जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Today mulank Rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

25 july ka Ank Rashifal: यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 25 जुलाई का अंक राशिफल।

25 july ka Ank Rashifal: आज 25 जुलाई है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 25/07/2025, 2+5+0+7+2+0+2+5 =23) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 23 है, जिसका जोड़ 5(2+3=5) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 5 का स्वामी बुध है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 25 जुलाई का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज का दिन आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। नेतृत्व क्षमता उभर कर सामने आएगी। कार्यक्षेत्र में आप नए निर्णय ले सकते हैं, जिनका भविष्य में लाभ मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना आपके लिए शुभ रहेगा। प्रेम जीवन में थोड़ी स्थिरता की आवश्यकता है।

शुभ रंग: सुनहरा, शुभ अंक: 3

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

मूलांक 2 (MULANK 2)

चंद्रमा का प्रभाव आपको भावनात्मक बना सकता है। आज मन थोड़ा चंचल रह सकता है, जिससे निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। पारिवारिक मामलों में संयम बरतें और वाणी पर नियंत्रण रखें। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 6

उपाय: चावल का दान करें।

मूलांक 3 (MULANK 3)

राहु के प्रभाव से आज आपकी सोच में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। कोई पुरानी योजना अचानक कार्यान्वित हो सकती है। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं, धैर्य रखें।

शुभ रंग: ग्रे, शुभ अंक: 2

उपाय: काले तिल दान करें।

मूलांक 4 (MULANK 4)

गुरु के प्रभाव से आज आपके विचारों में स्पष्टता रहेगी। जो लोग शिक्षा या परामर्श क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए दिन बहुत शुभ है। आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने का मौका मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 9

उपाय: केले के पेड़ में जल चढ़ाएं।

मूलांक 5 (MULANK 5)

आज का दिन आपका है! बुध ग्रह के स्वामी मूलांक 5 वालों को नई योजनाओं में सफलता दिला सकते हैं। संचार, मीडिया, विपणन और व्यवसाय क्षेत्र में विशेष लाभ मिल सकता है। यात्रा से भी लाभ संभव है।

शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 5

उपाय: हरे मूंग दान करें।

मूलांक 6 (MULANK 6)

शुक्र ग्रह के प्रभाव से आज आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यापार में नया निवेश लाभकारी रहेगा। सौंदर्य, फैशन या कला से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है।

शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 7

उपाय: सफेद मिठाई का दान करें।

मूलांक 7 (MULANK 7)

केतु के प्रभाव से आज आत्ममंथन का दिन है। ध्यान और एकांत से आपको मानसिक शांति मिलेगी। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। कोई पुराना रहस्य या बात सामने आ सकती है। आज भावनाओं से निर्णय न लें।

शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 4

उपाय: तुलसी में जल अर्पित करें।

मूलांक 8 (MULANK 8)

शनि के प्रभाव से मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन परिणाम धीरे-धीरे सामने आएंगे। आज धैर्य बनाए रखें। कोर्ट-कचहरी या सरकारी मामलों में निर्णय आपके पक्ष में जा सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

शुभ रंग: काला, शुभ अंक: 8

उपाय: सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक 9 (MULANK 9)

मंगल के प्रभाव से आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कोई पुराना अधूरा काम आज पूरा हो सकता है। गुस्से पर काबू रखें वरना रिश्तों में दरार आ सकती है। नया निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें।

शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 1

उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story