Mulank Rashifal (25 अगस्त 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

आज का मूलांक राशिफल
25 August ka Ank Rashifal: आज 25 अगस्त है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 25/08/2025, 2+5+8+2+0+2+5 =24) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 24 है, जिसका जोड़ 6(2+4=6) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 6 का स्वामी शुक्र है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।
यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का सोमवार यानी 25 अगस्त का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और नेतृत्व का भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपके विचारों को सराहा जाएगा। कोई पुरानी योजना गति पकड़ सकती है। राजनीति, प्रशासन, प्रबंधन से जुड़े लोग आज विशेष सक्रिय रहेंगे।
सलाह: अहंकार से बचें और टीम के साथ सहयोग करें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1, 3
मूलांक 2 (MULANK 2)
भावनात्मक रूप से थोड़ा असंतुलन महसूस हो सकता है। निर्णय लेने में दुविधा हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में भी संवेदनशीलता अधिक रहेगी। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है।
सलाह: निर्णय भावनाओं में आकर न लें। ध्यान और शांति से दिन बिताएं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2, 7
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज आपके पास कुछ नया सीखने या सिखाने का अवसर आ सकता है। शिक्षा, लेखन, अध्यापन या आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा से जुड़ी खबरें मिल सकती हैं।
सलाह: अनुशासन और धैर्य बनाए रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3, 6
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन अनिश्चितताओं से भरा हो सकता है। कई बार आपकी योजनाएं आखिरी समय में बदल सकती हैं। तकनीकी या प्रशासनिक फील्ड में काम करने वालों के लिए समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन नई सीख भी मिलेगी।
सलाह: फ्लेक्सिबल रहें, और बदलाव को स्वीकार करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4, 8
मूलांक 5 (MULANK 5)
संचार कौशल आज आपके काम आएंगे। मित्रों से मुलाकात संभव है। व्यवसाय में नए संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है।
सलाह: ज्यादा उत्साह में जल्दबाज़ी न करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5, 9
मूलांक 6 (MULANK 6)
पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम व सामंजस्य रहेगा। आज का दिन रचनात्मक कार्यों, संगीत, कला, फैशन या ब्यूटी से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी है। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।
सलाह: भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6, 2
मूलांक 7 (MULANK 7)
आज आप थोड़े एकांतप्रिय रह सकते हैं। ध्यान, योग, और आत्मचिंतन के लिए उत्तम दिन है। तकनीकी, रिसर्च या रहस्यमय विषयों में रुचि बढ़ेगी। पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है।
सलाह: खुद को समय दें, लेकिन बाहरी दुनिया से कटें नहीं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7, 5
मूलांक 8 (MULANK 8)
धैर्य और अनुशासन से आज आप किसी बड़ी चुनौती पर विजय पा सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं, लेकिन उनका लाभ लंबे समय में मिलेगा।
सलाह: मेहनत से घबराएं नहीं; आज की मेहनत कल का भविष्य बनाएगी।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 8, 4
मूलांक 9 (MULANK 9)
उर्जा से भरपूर दिन रहेगा। आपके साहस और आत्मबल से कोई बड़ा कार्य संभव है। हालांकि, क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो संबंधों में खटास आ सकती है। युवा वर्ग के लिए प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के संकेत हैं।
सलाह: उर्जा को सही दिशा में लगाएं, और संयम रखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9, 1
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
