Mulank Rashifal (24 सितंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

आज का मूलांक राशिफल
24 September ka Ank Rashifal: आज 24 सितंबर है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 24/09/2025, 2+4+9+2+0+2+5 =24) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 24 है, जिसका जोड़ 6(2+4=6) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 6 का स्वामी शुक्र है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 24 सितंबर का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आपकी नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या मान-सम्मान बढ़ने की संभावना है। सहयोगियों से तालमेल बढ़ाएं। हाइड्रेशन पर ध्यान दें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 3
मूलांक 2 (MULANK 2)
भावनात्मक संतुलन बनाना जरूरी होगा। आज आपको कुछ मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन कला या रचनात्मक कार्यों में मन लगाने से लाभ होगा। कुछ भ्रम या दूरी रह सकती है। खुलकर बात करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
मूलांक 3 (MULANK 3)
धार्मिक या आध्यात्मिक रुचियों में मन लग सकता है। आपकी सलाहों को लोग गंभीरता से लेंगे। शिक्षा, प्रशासन और अकादमिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम है। निवेश से लाभ हो सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन कुछ अनपेक्षित उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। योजनाओं में देरी या बाधा संभव है, लेकिन धैर्य और योजना से सफलता मिलेगी। कानूनी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले पढ़ लें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8
मूलांक 5 (MULANK 5)
आज आपके लिए संवाद का दिन है। कंप्यूटर, मीडिया, मार्केटिंग और शिक्षा क्षेत्र के लोगों के लिए दिन शुभ है। नए कॉन्टैक्ट्स और नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। मीठी बातचीत से रिश्ते प्रगाढ़ होंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
मूलांक 6 (MULANK 6)
चूंकि दिन का मूलांक भी 6 है, इसलिए आज का दिन आपके लिए बहुत ही सशक्त और फलदायक रहेगा। सौंदर्य, डिजाइन, फैशन, संगीत, कला जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि के संकेत हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आंतरिक चिंतन और आत्मविश्लेषण के लिए उपयुक्त है। तकनीकी, शोध या अनुसंधान से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। अधिक संवेदनशील न हों, निर्णय तर्क से लें।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 2
मूलांक 8 (MULANK 8)
कड़ी मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। आज आप कार्यस्थल पर परिणाम केंद्रित रहेंगे। जिम्मेदारियों का बोझ होगा, लेकिन प्रयास सफल होंगे। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
मूलांक 9 (MULANK 9)
आपके भीतर ऊर्जा और आत्मबल की कोई कमी नहीं है। आज आप किसी नए कार्य को आरंभ करने का साहस दिखा सकते हैं। नेतृत्वकारी भूमिकाओं में सफलता। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
