Mulank Rashifal (24 नवंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Today mulank Rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

Mulank Rashifal (24 नवंबर 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का सोमवार यानी 24 नवंबर का अंक राशिफल।

24 November ka Ank Rashifal: आज 24 नवंबर है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 24/11/2025, 2+4+1+1+2+0+2+5 =17) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 है, जिसका जोड़ 8(1+7=8) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 8 का स्वामी शनिदेव हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का सोमवार यानी 24 नवंबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज का दिन आपके लिए नेतृत्व और आत्मविश्वास को मजबूत करने वाला है। शनि का आठ अंक आपसे धैर्य की मांग करेगा, लेकिन आपका सूर्य स्वभाव आपको सही दिशा दिखाएगा। कामकाज में कोई निर्णय टलता प्रतीत हो सकता है, लेकिन यह टलना आपके हित में रहेगा। यदि आप नौकरी करते हैं, तो कोई वरिष्ठ आपकी क्षमताओं की सराहना करेगा। व्यापार में बंद हुए रास्ते खुल सकते हैं।

मूलांक 2 (MULANK 2)

चंद्र अंक वालों के लिए यह दिन भावनाओं की गहराई बढ़ाने वाला है। आप कुछ पुरानी बातों को याद कर भावुक हो सकते हैं, पर यह समय अंतर्मन को स्थिर करने का है। कामकाजी जीवन में सहयोग मिलेगा। यदि किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर रहे हैं, तो आपकी कल्पनाशक्ति मजबूत आधार देगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। जल्दबाजी नुकसान दे सकती है।

मूलांक 3 (MULANK 3)

गुरु अंक वालों के लिए आज का दिन योजनाओं और विस्तार के लिए अनुकूल है। आप बड़ी सोच रखेंगे और किसी नए विचार पर काम शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। किसी वरिष्ठ से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिलेगा। छात्रों के लिए यह दिन ज्ञान अर्जन में लाभ का है। आज आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन में सम्मान और सहयोग मिलेगा, पर अहंकार से बचें।

मूलांक 4 (MULANK 4)

मूलांक 4 वालों के लिए यह दिन थोड़ा अनिश्चित भावों वाला है। आप बहुत कुछ करना चाहेंगे लेकिन परिस्थितियां आपको धीमा कर सकती हैं। काम में किसी अप्रत्याशित बदलाव का सामना हो सकता है, पर घबराएं नहीं, यह बदलाव आगे चलकर आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आर्थिक मामलों में अत्यधिक जोखिम लेने से बचें। परिवार में स्थितियां सामान्य रहेंगी, पर संवाद की कमी तनाव ला सकती है।

मूलांक 5 (MULANK 5)

आज बुद्धि, तर्क और संचार आपके प्रमुख हथियार हैं। यदि आप किसी नए क्लाइंट या प्रोजेक्ट से जुड़ना चाहते हैं, तो यह दिन शुभ संकेत दे रहा है। अचानक कोई शुभ सूचना मिल सकती है, शायद किसी यात्रा, व्यापार, परीक्षा या इंटरव्यू से जुड़ी हुई। संबंधों में स्पष्टता रखें। आपकी चंचलता कभी-कभी गलतफहमी पैदा कर सकती है।

मूलांक 6 (MULANK 6)

मूलांक 6 वालों के लिए यह दिन सौन्दर्य, सामंजस्य और रिश्तों पर केंद्रित है। आपका आकर्षण बढ़ा हुआ रहेगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। कामकाज में किसी रचनात्मक कार्य या कला से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। आर्थिक रूप से यह दिन मध्यम है। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन जरूरी खर्च ही होंगे। प्रेम संबंधों में गहराई आती दिखाई देगी, वहीं दाम्पत्य जीवन में कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।

मूलांक 7 (MULANK 7)

गहनता, आध्यात्मिकता और आत्ममंथन का दिन है। मूलांक 7 वाले आज किसी एकांत की तलाश में रहेंगे और अपनी ऊर्जा को भीतर से समझना चाहेंगे। यदि आप रिसर्च, लेखन या किसी विश्लेषणात्मक कार्य में हैं, तो यह दिन आपकी उत्पादकता को बढ़ाएगा। आर्थिक मामलों में यह दिन स्थिर है, न लाभ न हानि। संबंधों में संवाद कम रहेगा, पर मन से जुड़ाव मजबूत होगा। स्वास्थ्य में थकान बढ़ सकती है।

मूलांक 8 (MULANK 8)

आज का दिन आपके लिए विशेष है क्योंकि दिन का कुल मूलांक भी 8 है। शनि ऊर्जा आपको कर्म और परिश्रम के महत्व का स्मरण कराएगी। कामकाज में मेहनत अधिक होगी पर परिणाम स्थिर और दीर्घकालिक होंगे। किसी पुराने अटके हुए काम में प्रगति तय है। आर्थिक मामलों में सुधार दिख सकता है, खासकर अगर आप जमीन, संपत्ति या प्रबंधन से जुड़े काम में हैं। रिश्तों में ईमानदारी और समय देना आवश्यक है।

मूलांक 9 (MULANK 9)

मूलांक 9 वालों के लिए आज ऊर्जा और साहस का दिन है। आज आप किसी कार्य को दृढ़ता से पूरा करेंगे। काम में संघर्ष दिखाई दे सकता है, पर अंततः परिणाम आपके पक्ष में आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, खासकर यदि आप किसी नई योजना में निवेश सोच रहे हैं। परिवार में किसी मुद्दे पर आपका गुस्सा माहौल बिगाड़ सकता है, इसलिए धैर्य रखें।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story