24 जुलाई 2025 मूलांक राशिफल: जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

आज का मूलांक राशिफल
24 july ka Ank Rashifal: आज 24 जुलाई है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 24/07/2025, 2+4+0+7+2+0+2+5 =22) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 है, जिसका जोड़ 4(2+2=4) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 4 का स्वामी राहु है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।
यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 24 जुलाई का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आपके लिए आज का दिन नेतृत्व क्षमता और नए अवसर लेकर आया है। कार्यस्थल पर आपकी बातें सुनी जाएंगी और टीम आपसे मार्गदर्शन चाहेगी। अपने विचारों को साफ और आत्मविश्वास के साथ रखें। धन लाभ के योग हैं, लेकिन भावनात्मक निर्णयों से बचें। शाम को परिवार संग समय बिताना मानसिक संतुलन देगा।
शुभ रंग: सुनहरा
मंत्र: "ॐ घृणिः सूर्याय नमः"
मूलांक 2 (MULANK 2)
भावनाएं आज हावी हो सकती हैं। कोई पुराना रिश्ता या स्मृति मन को विचलित कर सकती है। ध्यान और आत्मचिंतन आपके लिए लाभकारी होगा। किसी नज़दीकी व्यक्ति से खुलकर संवाद करें। निवेश या बड़ा निर्णय फिलहाल टालें। आज शांति और संयम की आवश्यकता है।
शुभ रंग: सफेद
मंत्र: "ॐ चंद्राय नमः"
मूलांक 3 (MULANK 3)
बुद्धिमत्ता और रणनीति आज आपके सबसे बड़े हथियार हैं। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या प्रशंसा मिलने की संभावना है। शिक्षा, कंसल्टेंसी, या सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। कोई धार्मिक आयोजन में भागीदारी से मन को संतोष मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
मंत्र: "ॐ बृस्पतये नमः"
मूलांक 4 (MULANK 4)
कुछ अनिश्चितताएं आज बनी रह सकती हैं। असंतुलन और देरी से मन अशांत रह सकता है। तकनीकी क्षेत्र के लोग ध्यान रखें, छोटी गलती बड़ा असर डाल सकती है। आज कोई भी कानूनी या कागज़ी निर्णय सोच-समझकर लें। धैर्य आपका सबसे बड़ा सहारा होगा।
शुभ रंग: नीला
मंत्र: "ॐ राहवे नमः"
मूलांक 5 (MULANK 5)
नई ऊर्जा और संचार का दिन है। आज आपमें अद्भुत आत्मविश्वास और वक्तृत्व कला दिखेगी। व्यवसाय में लाभ, यात्रा के योग और मित्रों से सहयोग मिलेगा। सोशल मीडिया या मार्केटिंग से जुड़े लोगों को विशेष फायदा हो सकता है। निर्णय क्षमता तेज़ होगी।
शुभ रंग: हरा
मंत्र: "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय"
मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन प्रेम, सौंदर्य और कला से भरा है। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ संबंधों में मिठास आएगी। गृह सज्जा, फैशन, संगीत या अभिनय से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: गुलाबी
मंत्र: "ॐ शुक्राय नमः"
मूलांक 7 (MULANK 7)
अध्यात्म और अंतर्मुखता की ओर आकर्षण बढ़ेगा। एकांत में समय बिताने का मन करेगा, जिससे आप खुद को समझ पाएंगे। आज कोई पुरानी बात या सपना मार्गदर्शन दे सकता है। काम से ज़्यादा आत्मसंतुलन पर ध्यान दें। मानसिक ऊर्जा बढ़ेगी।
शुभ रंग: स्लेटी
मंत्र: "ॐ केतवे नमः"
मूलांक 8 (MULANK 8)
आज मेहनत का फल मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन आपके प्रयास रंग लाएंगे। विशेषतः नौकरी और बिजनेस में स्थिरता बनी रहेगी। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें — थकान और नींद की कमी हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
मंत्र: "ॐ शनैश्चराय नमः"
मूलांक 9 (MULANK 9)
आज साहस और संघर्ष का दिन है। कोई चुनौतीपूर्ण कार्य सामने आ सकता है, जिसमें आपकी जुझारूपन की परीक्षा होगी। अपने गुस्से और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखें। किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेने से मानसिक शांति मिलेगी। आपके भीतर की ऊर्जा आज बहुत प्रबल है, इसे सही दिशा में लगाएं।
शुभ रंग: लाल
मंत्र: "ॐ महाकालाय नमः"
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
