Mulank Rashifal (24 अगस्त 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

aaj ka mulank rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 24 अगस्त का अंक राशिफल।

24 August ka Ank Rashifal: आज 24 अगस्त है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 24/08/2025, 2+4+8+2+0+2+5 =23) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 23 है, जिसका जोड़ 5(2+3=5) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 5 का स्वामी बुध है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 24 अगस्त का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज आपकी नेतृत्व क्षमता को निखारने का अवसर मिलेगा। आप जिन विचारों को लंबे समय से दबाए बैठे थे, उन्हें व्यक्त करने का समय है। बॉस या उच्च अधिकारी आपके सुझावों को महत्व देंगे। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी का संकेत है। अहंकार से बचें, वरना नजदीकी रिश्तों में दरार आ सकती है। संवाद से रिश्ते सुधरेंगे।

सलाह: दूसरों को प्रभावित करने की बजाय उन्हें साथ लेकर चलने की कोशिश करें।

मूलांक 2 (MULANK 2)

संवेदनशीलता आज आपकी ताकत बन सकती है। दूसरों की भावनाओं को समझकर कार्य करें। टीम वर्क में आपको सराहना मिल सकती है। कला, मीडिया और काउंसलिंग क्षेत्रों के लिए लाभकारी दिन है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

सलाह: किसी की बातों से जल्दी आहत न हों, आत्मबल बनाये रखें।

मूलांक 3 (MULANK 3)

रचनात्मकता और योजना बनाना आज आपके लिए खास रहेगा। शिक्षा, लेखन, प्रशासन या नीति-निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोग नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। पारिवारिक निर्णयों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

सलाह: अपने विचारों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करें और दिखावा करने से बचें।

मूलांक 4 (MULANK 4)

आज व्यावहारिक निर्णय लेना जरूरी है। थोड़ी जिद को भी त्यागें। धीमी प्रगति हो सकती है, लेकिन जो आप बना रहे हैं वह मजबूत नींव की तरह टिकाऊ होगा। पार्टनर के साथ पुराने मतभेद मिट सकते हैं। संवाद से दूरी खत्म होगी।

सलाह: जल्दबाज़ी से बचें और परिवर्तन को खुले मन से अपनाएं।

मूलांक 5 (MULANK 5)

यह दिन आपके लिए बना है। नए विचार, यात्रा, मीटिंग और सौदे आज आपके पक्ष में जा सकते हैं। मार्केटिंग, कम्युनिकेशन, पत्रकारिता या ट्रैवल से जुड़े लोग आज चमक सकते हैं। नए लोगों से मिलना और जुड़ाव बनाना आसान होगा।

सलाह: निर्णय लेते समय धैर्य बनाए रखें। सब कुछ एक साथ न करें।

मूलांक 6 (MULANK 6)

सौंदर्य, प्रेम और संतुलन ये तीन शब्द आज आपके दिन का सार हैं। डिजाइन, कला, फैशन, या सामाजिक सेवा क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। शादीशुदा जीवन में मधुरता आएगी।

सलाह: दूसरों की समस्याएं सुलझाते-सुलझाते खुद को न भूलें।

मूलांक 7 (MULANK 7)

आत्मचिंतन और गहराई से सोचने का समय है। अकेले समय बिताने की इच्छा होगी। शोध, तकनीक, गूढ़ विज्ञान या लेखन में लगे लोग प्रेरित महसूस करेंगे। गुप्त बातें उजागर हो सकती हैं। भरोसा बनाए रखें।

सलाह: मन की बातों को लिखें या किसी विश्वसनीय व्यक्ति से साझा करें।

मूलांक 8 (MULANK 8)

परिश्रम का फल मिलने का समय आ गया है। थोड़ा धैर्य और बनाए रखें। कानूनी, वित्तीय या प्रबंधन से जुड़े मामलों में लाभ होगा। जिम्मेदारियों के कारण निजी जीवन में थोड़ी दूरी आ सकती है। संवाद से हल निकालें।

सलाह: दूसरों के फैसलों से अधिक प्रभावित न हों, अपनी योजना पर डटे रहें।

मूलांक 9 (MULANK 9)

सेवा, त्याग और नेतृत्व इन तीन बातों पर ध्यान देने से दिन सार्थक बनेगा। सेना, पुलिस, चिकित्सा या सेवा से जुड़े क्षेत्रों में उपलब्धि का योग है। पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। क्षमा करने की शक्ति से आप संबंधों को बचा सकते हैं।

सलाह: अपने भीतर के गुस्से को साधें, और ऊर्जा को रचनात्मक दिशा दें।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story