Mulank Rashifal (23 सितंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Today mulank Rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

Mulank Rashifal (23 सितंबर 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 23 सितंबर का अंक राशिफल।

23 September ka Ank Rashifal: आज 23 सितंबर है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 23/09/2025, 2+3+9+2+0+2+5 =23) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 23 है, जिसका जोड़ 5(2+3=5) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 5 का स्वामी बुध है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 23 सितंबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज आपका आत्मविश्वास उच्च स्तर पर रहेगा। कामकाज में लीडरशिप रोल मिल सकता है। कुछ पुराने प्रोजेक्ट आज पूरा होने के करीब होंगे। अगर आप सरकारी सेवा, प्रशासन या मैनेजमेंट से जुड़े हैं तो आपकी बात सुनी जाएगी। निर्णय लेने में तेजी दिखाएं, लेकिन अहंकार से बचें। सिरदर्द या ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। साथी के साथ समय बिताएं, रिश्ते मजबूत होंगे।

सलाह: लाल रंग से परहेज करें, हल्का सफेद पहनना लाभकारी होगा।

मूलांक 2 (MULANK 2)

आपका मन आज थोड़ा अस्थिर रह सकता है, लेकिन दूसरों की भावनाओं को समझने की आपकी क्षमता आपको प्रिय बना देगी। बिजनेस में पार्टनर के साथ विचार-विमर्श लाभ देगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सहयोगियों से तालमेल बनाकर चलें, लाभ होगा। नींद की कमी से थकान हो सकती है। पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं।

सलाह: चंद्रमा से जुड़े सफेद वस्त्र पहनें और पानी का अधिक सेवन करें।

मूलांक 3 (MULANK 3)

आज आप मानसिक रूप से बहुत सक्रिय रहेंगे। नई योजनाओं को लागू करने का अच्छा दिन है। शिक्षकों, लेखकों, कलाकारों के लिए दिन शुभ रहेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक झुकाव भी महसूस कर सकते हैं। बॉस या उच्च अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है, संतुलित आहार लें। साथी के साथ विचारों का मेल होगा।

सलाह: पीला वस्त्र पहनें और मां सरस्वती की पूजा करें।

मूलांक 4 (MULANK 4)

आज का दिन थोड़ी कठिनाइयों भरा हो सकता है, लेकिन आपकी स्थिर सोच और व्यवहारिकता आपको बचा लेगी। जीवन में कुछ बदलाव नजर आएंगे। खासकर कामकाज में। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। निर्णय सोच-समझकर लें, कानूनी मामलों से बचें। कमर या जोड़ों में दर्द हो सकता है। दूरी बढ़ सकती है, संवाद से समाधान निकालें।

सलाह: नीला या स्लेटी रंग आपके लिए लाभकारी रहेगा।

मूलांक 5 (MULANK 5)

आज का दिन आपके लिए सबसे अनुकूल है क्योंकि दिन का मूलांक 5 है। यात्रा, नए संपर्क, इंटरव्यू, सौदे आदि में सफलता मिलेगी। सोशल मीडिया या पब्लिक रिलेशन में काम कर रहे लोगों को लाभ होगा। नए सौदे होंगे, मार्केटिंग और सेल्स में लाभ। पेट संबंधित दिक्कत हो सकती है। ओवरईटिंग से बचें। नया रिश्ता शुरू हो सकता है।

सलाह: हरा रंग पहनें और बुध मंत्र का जाप करें।

मूलांक 6 (MULANK 6)

आज का दिन परिवार और रिश्तों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। घर में कोई खुशी का समाचार मिल सकता है। कला, फैशन, संगीत या ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोग सफल रहेंगे। महिलाओं के लिए दिन विशेष शुभ है। ग्राहक संतुष्ट होंगे, सेल्स में वृद्धि संभव। त्वचा या हार्मोन संबंधित दिक्कतें उभर सकती हैं। संबंधों में मिठास बढ़ेगी।

सलाह: गुलाबी या हल्का नीला रंग पहनें।

मूलांक 7 (MULANK 7)

आज आप बाहरी दुनिया से थोड़े कटे-कटे रह सकते हैं, लेकिन यह एक गहन सोच का दिन है। ध्यान, योग या मेडिटेशन में समय बिताएं। किसी गुप्त बात का पता चल सकता है। रिसर्च, मनोविज्ञान या गुप्त विद्याओं से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे। काम में एकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन टीमवर्क में परेशानी हो सकती है। नींद की कमी और थकान हो सकती है। गहराई तो होगी, पर संवाद की कमी रहेगी।

सलाह: बैंगनी या सफेद वस्त्र पहनें और ध्यान करें।

मूलांक 8 (MULANK 8)

आपके लिए यह दिन थोड़ा भारी हो सकता है, लेकिन आपके कर्म और धैर्य अंततः आपको सही दिशा में ले जाएंगे। नौकरी में स्थानांतरण या कार्यभार बढ़ सकता है। कोर्ट-कचहरी या सरकारी कामों में सफलता संभव है। धीमी गति से लाभ होगा, धैर्य रखें। घुटनों या हड्डियों में तकलीफ संभव। पार्टनर से दूरी या असहमति हो सकती है।

सलाह: काले रंग से बचें, गेरुए रंग का उपयोग करें।

मूलांक 9 (MULANK 9)

आपके अंदर आज गजब की ऊर्जा रहेगी। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। खेल, सेना, पुलिस, या किसी फील्ड वर्क में लगे लोगों को लाभ मिलेगा। गुस्सा या जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा। प्रतिस्पर्धा में जीत संभव है, आत्मविश्वास बना रहेगा। चोट या जलन से सावधान रहें। बहस से बचें, प्यार में धैर्य रखें।

सलाह: लाल रंग से परहेज करें, सफेद या हल्के रंग पहनें।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story