Mulank Rashifal (22 अगस्त 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

aaj ka mulank rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

22 August ka Ank Rashifal: यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 22 अगस्त का अंक राशिफल।

22 August ka Ank Rashifal: आज 22 अगस्त है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 22/08/2025, 2+2+8+2+0+2+5 =21) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 है, जिसका जोड़ 3(2+1=3) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 3 का स्वामी बृहस्पति है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 22 अगस्त का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज का दिन आपके लिए निर्णय लेने और जिम्मेदारी उठाने का है। आपके सुझाव कार्यस्थल पर सराहे जा सकते हैं। निवेश को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन जोखिम से बचें। पार्टनर आपकी प्रशंसा करेगा। सिंगल लोग आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं।

उपाय: तांबे के बर्तन में जल पीएं।

शुभ रंग: नारंगी

लकी नंबर: 9

मूलांक 2 (MULANK 2)

थोड़ा चंचल मन काम में बाधा डाल सकता है। शांत और संयमित दृष्टिकोण से लाभ होगा। व्यर्थ खर्चों से बचें। कोई अनपेक्षित खर्च परेशान कर सकता है। पुराने रिश्तों की यादें मन को विचलित कर सकती हैं। संवाद से गलतफहमियां दूर होंगी।

उपाय: दूध से शिव अभिषेक करें।

शुभ रंग: सिल्वर

लकी नंबर: 2

मूलांक 3 (MULANK 3)

ऑफिस या शिक्षा से जुड़े मामलों में आपकी सलाह दूसरों के लिए प्रेरणादायक होगी। आय में वृद्धि के संकेत हैं। कोई रुका हुआ भुगतान प्राप्त हो सकता है। आपसी समझदारी से रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।

उपाय: पीले वस्त्र पहनें और केले के पेड़ को जल दें।

शुभ रंग: पीला

लकी नंबर: 4

मूलांक 4 (MULANK 4)

योजनाएं गड़बड़ा सकती हैं, इसलिए अतिरिक्त सतर्कता रखें। विवादों से दूर रहें। अचानक लाभ या हानि दोनों संभव हैं। सोच-समझकर ही लेन-देन करें। रिश्तों में गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें। अहंकार से बचें।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और काले तिल का दान करें।

शुभ रंग: भूरा

लकी नंबर: 6

मूलांक 5 (MULANK 5)

व्यापार, पत्रकारिता, शिक्षा या संचार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी है। नए अवसरों से धन लाभ संभव है। छोटा निवेश बड़ा लाभ दे सकता है। प्यार में चंचलता रहेगी लेकिन आपसी समझ रिश्ते को मजबूत बनाएगी।

उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

शुभ रंग: हरा

लकी नंबर: 1

मूलांक 6 (MULANK 6)

कला, डिजाइन, फैशन या संगीत से जुड़े लोगों को सराहना और अवसर मिलेंगे। लग्जरी पर खर्च संभव है। निवेश करने से पहले योजना बनाएं। रोमांटिक जीवन शानदार रहेगा। रिश्ते में नयापन आ सकता है।

उपाय: माता लक्ष्मी को गुलाबी पुष्प अर्पित करें।

शुभ रंग: गुलाबी

लकी नंबर: 11

मूलांक 7 (MULANK 7)

अकेले काम करना आज बेहतर रहेगा। टीमवर्क में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है, लेकिन तुरंत खर्च न करें। मानसिक दूरी बनी रह सकती है। संवाद के जरिये संबंध सुधारें।

उपाय: नीम के पेड़ को जल दें और मौन व्रत का अभ्यास करें।

शुभ रंग: इंडिगो

लकी नंबर: 5

मूलांक 8 (MULANK 8)

परिश्रम और धैर्य से परिणाम मिलेगा। आपके कार्यों का परिणाम धीरे-धीरे लेकिन स्थायी होगा। वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी। नौकरी में स्थायित्व और लाभ के योग हैं। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य। रिश्ता गहराएगा, परंतु कटु शब्दों से बचें।

उपाय: जरूरतमंदों को छाता या जूते का दान करें।

शुभ रंग: नीला

लकी नंबर: 6

मूलांक 9 (MULANK 9)

आज आप जोश में होंगे। लीडरशिप की भूमिका में रहेंगे, लेकिन आक्रामकता से बचें। कोई पुराना कर्ज निपट सकता है। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय। रिश्ते में जोश रहेगा। विवाह योग्य लोगों को प्रस्ताव मिल सकता है।

उपाय: लाल वस्त्र पहनें और हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाएं।

शुभ रंग: लाल

लकी नंबर: 2

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story