Mulank Rashifal (20 जनवरी 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

आज का मूलांक राशिफल
20 January ka Ank Rashifal: आज 20 जनवरी है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 20/01/2026, 2+0+0+1+2+0+2+6 =13 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 13 है, जिसका जोड़ 4(1+3=4) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 20 जनवरी का अंक राशिफल।
मूलांक 1
आज का दिन आत्मनिरीक्षण और योजनाबद्ध कार्यों का है। नेतृत्व क्षमता होते हुए भी आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय उलझन पैदा कर सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन जोखिम से बचना उचित रहेगा।
मूलांक 2
आज का दिन भावनात्मक संतुलन की परीक्षा ले सकता है। रिश्तों में संवाद की कमी तनाव उत्पन्न कर सकती है। अपनी संवेदनशीलता को कमजोरी नहीं बनने देना चाहिए। रचनात्मक कार्यों, लेखन, कला या संगीत से जुड़े लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा।
मूलांक 3
आज आपके लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला दिन है। शिक्षा, प्रशिक्षण और ज्ञान से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। नई योजनाओं पर विचार किया जा सकता है, लेकिन उन्हें लागू करने से पहले सभी पहलुओं का विश्लेषण आवश्यक है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनते हैं।
मूलांक 4
आज दिन का अंक भी 4 है, इसलिए मूलांक 4 के जातकों के लिए यह दिन अत्यंत प्रभावशाली है। मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं। जो लोग लंबे समय से किसी कार्य में लगे थे, उन्हें आज सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। हालांकि मानसिक थकान हो सकती है, इसलिए विश्राम को नजरअंदाज न करें।
मूलांक 5
आज आपके लिए यह दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। संचार, मार्केटिंग, यात्रा या मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। अचानक कोई समाचार या अवसर मिल सकता है। ध्यान रखें कि अनावश्यक बहस या जल्दबाजी से नुकसान संभव है। निर्णय लेते समय विवेक का प्रयोग करें।
मूलांक 6
आज का दिन पारिवारिक सुख और भावनात्मक संतुष्टि का है। आप आज सौंदर्य, कला और विलासिता से जुड़े कार्यों में रुचि लेंगे। जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें।
मूलांक 7
आपके लिए यह दिन आत्मचिंतन और आध्यात्मिकता से जुड़ा है। एकांत में रहकर सोचने से आपको जीवन से जुड़े कई उत्तर मिल सकते हैं। रिसर्च, अध्ययन या गूढ़ विषयों में रुचि बढ़ेगी। बाहरी दुनिया से थोड़ा दूरी बनाकर चलना आज आपके लिए लाभकारी रहेगा।
मूलांक 8
आपको आज से धैर्य रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मेहनत अधिक और परिणाम धीमे मिल सकते हैं, लेकिन निराश होने की आवश्यकता नहीं है। दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाने से भविष्य में बड़ा लाभ संभव है। कानूनी या सरकारी मामलों में सावधानी रखें।
मूलांक 9
आपके लिए यह दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। साहसिक निर्णय लेने की प्रवृत्ति बढ़ेगी, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई कदम न उठाएं। समाजसेवा, खेल या नेतृत्व से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। क्रोध और आवेग पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
