20 अगस्त 2025 मूलांक राशिफल: जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Today mulank Rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

20 August ka Ank Rashifal: यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 20 अगस्त का अंक राशिफल।

20 August ka Ank Rashifal: आज 20 अगस्त है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 20/08/2025, 2+0+8+2+0+2+5 =19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 है, जिसका जोड़ 1(1+9=10) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 1 का स्वामी सूर्य है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 20 अगस्त का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कोई नया निर्णय लेने का समय है। नेतृत्व क्षमता निखरेगी, लेकिन अहंकार से बचें। नया प्रोजेक्ट या डील फाइनल हो सकती है। सीनियर्स से सराहना मिल सकती है। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, पर अत्यधिक भागदौड़ से थकावट हो सकती है।

शुभ रंग: सुनहरा, लकी अंक: 1

मूलांक 2 (MULANK 2)

भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकता है। किसी पुराने मित्र से संपर्क सुखद रहेगा। साझेदारी में सोच-समझकर फैसले लें। सहयोगियों से तालमेल अच्छा रहेगा। तनाव से नींद में कमी हो सकती है। मेडिटेशन लाभदायक होगा।

शुभ रंग: सफेद, लकी अंक: 7

मूलांक 3 (MULANK 3)

जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी, लेकिन आप बखूबी संभाल लेंगे। करियर में नया मोड़ संभव। कोई बड़ा निवेश लाभदायक रहेगा। उच्च पदाधिकारी प्रभावित होंगे। प्रमोशन के संकेत हैं। पेट संबंधी तकलीफ हो सकती है। खानपान पर ध्यान दें।

शुभ रंग: पीला, लकी अंक: 3

मूलांक 4 (MULANK 4)

कुछ बाधाएं आ सकती हैं, पर आप अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। धैर्य जरूरी है। दस्तावेजों से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। पुराने कार्यों की समीक्षा करें, सुधार की आवश्यकता है। त्वचा व थकान से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।

शुभ रंग: ग्रे, लकी अंक: 4

मूलांक 5 (MULANK 5)

तेजी से फैसले लेंगे और नए अवसर मिलेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। डिजिटल, मीडिया या संचार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। इंटरव्यू या मीटिंग में सफलता मिलेगी। छोटी-मोटी एलर्जी हो सकती है। पानी ज्यादा पिएं।

शुभ रंग: हरा, लकी अंक: 5

मूलांक 6 (MULANK 6)

प्रेम और रिश्तों में सकारात्मकता बढ़ेगी। घर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कला, फैशन, डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। सहकर्मी मददगार रहेंगे। बॉस का विश्वास मिलेगा। चेहरे पर चमक बनी रहेगी, लेकिन नींद पूरी लें।

शुभ रंग: गुलाबी, लकी अंक: 6

मूलांक 7 (MULANK 7)

आत्मविश्लेषण का समय है। भीड़ से हटकर सोचें, लाभ मिलेगा। रिसर्च, अध्यात्म, एजुकेशन से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी। गुप्त रूप से काम करना फायदेमंद रहेगा। माइग्रेन या अनिद्रा की समस्या हो सकती है। ध्यान करें।

शुभ रंग: नीला, लकी अंक: 2

मूलांक 8 (MULANK 8)

जिम्मेदारी और अनुशासन से दिन गुजरेगा। थोड़ा भारी अनुभव कर सकते हैं, पर प्रगति होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी या टीम लीड करने का अवसर मिलेगा। हड्डियों व जोड़ों का ध्यान रखें।

शुभ रंग: गहरा नीला, लकी अंक: 8

मूलांक 9 (MULANK 9)

ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन गुस्से पर काबू रखें। सामाजिक कार्यों में भागीदारी होगी। स्पोर्ट्स, डिफेंस या फिजिकल एक्टिविटी से जुड़े लोग आगे बढ़ेंगे। नेतृत्व क्षमता से नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। चोट-चपेट से सावधान रहें। व्यायाम जरूरी है।

शुभ रंग: लाल, लकी अंक: 9

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story