Mulank Rashifal (2 दिसंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Today mulank Rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

Mulank Rashifal (2 दिसंबर 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 2 दिसंबर का अंक राशिफल।

2 December ka Ank Rashifal: आज 2 दिसंबर है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 02/12/2025, 2+1+2+2+0+2+5 =14 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 14 है, जिसका जोड़ 5(1+4=5) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 5 का स्वामी बुध है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 2 दिसंबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 जन्म वाले)

आज का दिन आपके लिए पहल और नेतृत्व दिखाने वाला हो सकता है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, पर आपको आज दूसरों की भावनाओं को समझना होगा। किसी कार्य में सहयोग लेने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज टीमवर्क जरूरी रहेगा। अकेले निर्णय लेने से बचें। साथी की भावनाओं को समझें, घमंड को दूर रखें।

उपाय: जल में सफेद पुष्प चढ़ाएं।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 जन्म वाले)

यह दिन पूरी तरह से आपके अंक का है। चंद्र ऊर्जा आपको संवेदनशील, रचनात्मक और अंतर्ज्ञानी बनाएगी। आपको अपनी बात को सहजता से रखने का अवसर मिलेगा। संगीत, लेखन, कला या किसी रचनात्मक कार्य में आज विशेष सफलता मिल सकती है। सहयोगियों से बढ़िया तालमेल, कोई रचनात्मक प्रोजेक्ट सफल होगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

उपाय: भगवान की भजन करें।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 जन्म वाले)

आप अपने विचारों को व्यवस्थित कर पाएंगे। पढ़ाई, योजना, शिक्षा या करियर लक्ष्य पर आज विशेष फोकस रहेगा। आप अपने गुरु या वरिष्ठों से सहयोग पाएंगे। प्रेजेंटेशन, मीटिंग या नए विचार रखने के लिए उत्कृष्ट दिन। बड़े निवेश से बचें।

उपाय: पीले रंग का उपयोग बढ़ाएं।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 जन्म वाले)

आज आपको अपने विचारों और भावनाओं के बीच संतुलन बनाना होगा। कोई पुरानी योजना नए रूप में सामने आ सकती है। मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन धैर्य रखें। अचानक कोई छोटा लाभ संभव। रिश्तों में गंभीर चर्चा हो सकती है, संवाद खुलकर करें।

उपाय: नीले रंग के कपड़े धारण करें।

मूलांक 5 (5, 14, 23 जन्म वाले)

आज का दिन आपके लिए परिवर्तन और गतिशील ऊर्जा से भरा रहेगा। आप नई जानकारियां सीखेंगे, यात्रा या बाहरी कार्य अधिक होंगे। चंद्र ऊर्जा आपको संवेदनशील बनाएगी, इसलिए निर्णय लेने से पहले मन को स्थिर करें। नए अवसर मिलेंगे, किसी कॉल या मैसेज से अच्छी खबर संभव। लाभ के नए स्रोत खुल सकते हैं।

उपाय: हरी चाय या तुलसी का सेवन करें।

मूलांक 6 (6, 15, 24 जन्म वाले)

आज का दिन प्रेम, सौंदर्य, घर-परिवार और संबंधों के लिए बहुत अच्छा है। आप आकर्षक और संतुलित महसूस करेंगे। कला, संगीत, फैशन, डिजाइन या कूटनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत बनेगी। धन लाभ का योग, सौदे फायदेमंद साबित होंगे।

उपाय: गुलाबी या सफेद रंग का उपयोग लाभकारी।

मूलांक 7 (7, 16, 25 जन्म वाले)

आज का दिन आत्मचिंतन, आध्यात्मिकता और गहराई से सोचने का है। शोध, अध्ययन या किसी साइलेंट प्रोजेक्ट में प्रगति होगी। नए विचार आएंगे, लेकिन आज उन्हें साझा न करें। सावधानी रखें, निवेश स्थगित रखें। जीवनसाथी से कुछ दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन संवाद से हल मिलेगी।

उपाय: ध्यान करें या शांत संगीत सुनें।

मूलांक 8 (8, 17, 26 जन्म वाले)

आज का दिन आपके दृढ़ निश्चय और मेहनत को निखारेगा। काम में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आज न्याय, व्यापार, प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रोजेक्ट की गति तेज होगी, वरिष्ठों से समर्थन। लाभ थोड़ा देर से मिलेगा, पर निश्चित है। भावनाओं को नियंत्रित रखें।

उपाय: काले तिल या तेल का दान करें।

मूलांक 9 (9, 18, 27 जन्म वाले)

आज का दिन आपको साहस, अग्रसरता और निर्णय लेने की क्षमता देगा। हालांकि कभी-कभी गुस्सा भी आ सकता है, सावधानी रखें। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अच्छा समय। अच्छा लाभ, पर खर्च भी बढ़ेंगे। जुनून बढ़ेगा, पर संवाद में कोमलता रखें।

उपाय: लाल या मरून रंग का प्रयोग शुभ।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story