Mulank Rashifal (19 सितंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

आज का मूलांक राशिफल
19 September ka Ank Rashifal: आज 19 सितंबर है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 19/09/2025, 1+9+9+2+0+2+5 =28) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 28 है, जिसका जोड़ 1(2+8=10) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 1 का स्वामी सूर्य है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 19 सितंबर का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्त्रोत बन सकता है। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और अपने कार्यस्थल या सामाजिक दायरे में नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। कोई पुराना विचार आज अमल में लाया जा सकता है। कोई नई शुरुआत कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी। प्रमोशन या जिम्मेदारी में वृद्धि संभव। उच्च ऊर्जा लेकिन थकावट से बचें। अहंकार से दूरी बनाएं और टीम के साथ सामंजस्य रखें।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 1, 3
मूलांक 2 (MULANK 2)
आपके लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील हो सकता है। दूसरों की बातों से मन जल्दी प्रभावित हो सकता है, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। साझेदारी में सोच-समझ कर निर्णय लें। सहयोगी या सीनियर से मतभेद हो सकता है। मानसिक तनाव या नींद की कमी महसूस हो सकती है। ध्यान और मेडिटेशन से मानसिक स्थिरता मिलेगी।
शुभ रंग: चांदी या सफेद
शुभ अंक: 2, 7
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज आप अपने विचारों और ज्ञान का सही उपयोग कर पाएंगे। शिक्षण, मार्गदर्शन या प्रस्तुति से संबंधित कार्यों में सफलता मिल सकती है। नया अनुबंध या योजना पर विचार हो सकता है। बॉस से तारीफ मिलने की संभावना है। मन प्रसन्न रहेगा, पाचन का ध्यान रखें। अहंकार को दूर रखें, सलाह लेने में संकोच न करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3, 6
मूलांक 4 (MULANK 4)
आपका दिन सामान्य रह सकता है लेकिन रूटीन कामों में स्थिरता बनी रहेगी। आज आप तकनीकी या योजनाबद्ध कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पिछली योजनाओं को फॉलो करने का समय है। फाइलवर्क या रिपोर्टिंग में व्यस्तता बढ़ेगी। नींद पूरी न होने से थकान हो सकती है। बदलाव की जल्दबाजी न करें, समय पर काम करें।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 4, 8
मूलांक 5 (MULANK 5)
आज आप विचारों से भरपूर रहेंगे और नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। छोटी यात्राएं संभव हैं और सामाजिक दायरा विस्तृत हो सकता है। मार्केटिंग, मीडिया, कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को लाभ। इंटरव्यू या मीटिंग्स में सफलता मिलेगी। अनिद्रा या पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। समय का बेहतर प्रबंधन करें और स्पष्ट संप्रेषण बनाए रखें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5, 1
मूलांक 6 (MULANK 6)
आपका ध्यान आज सौंदर्य, कला, और प्रेम की ओर रहेगा। परिवार या साथी के साथ समय बिताने का अच्छा दिन है। ब्यूटी, डिजाइन या फैशन से जुड़े कार्यों में सफलता। ऑफिस में सहयोग का माहौल मिलेगा। त्वचा या शुगर से जुड़ी समस्या ध्यान दें। संबंधों को प्राथमिकता दें और क्रोध से बचें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6, 3
मूलांक 7 (MULANK 7)
दिन थोड़ा रहस्यमयी या अंतर्मुखी हो सकता है। ध्यान, आत्मनिरीक्षण या एकांत में समय बिताना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज निर्णय न लें, परिस्थिति को समझें। रूटीन कार्य पर ध्यान दें, नया कार्य टालें। माइग्रेन या आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7, 2
मूलांक 8 (MULANK 8)
कड़ी मेहनत और धैर्य से सफलता के संकेत हैं। आज आपकी प्रतिबद्धता को पहचाना जाएगा। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। फाइनेंस, कानून या प्रशासनिक कार्यों में उन्नति। सीनियर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। घुटनों या रीढ़ की हड्डी से संबंधित परेशानी संभव। जल्दबाजी में निर्णय न लें, संयम से काम लें।
शुभ रंग: डार्क ब्लू या काला
शुभ अंक: 8, 4
मूलांक 9 (MULANK 9)
आज आपके अंदर ऊर्जा और साहस की अधिकता रहेगी। आप किसी सामाजिक कार्य या सेवा में भाग ले सकते हैं। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। सीनियर से विवाद से बचें, परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा। रक्तचाप या क्रोध से जुड़ी समस्या संभव। व्यायाम और संयम को दिनचर्या में शामिल करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9, 1
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
