Mulank Rashifal (19 अक्टूबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

आज का मूलांक राशिफल
19 October ka Ank Rashifal: आज 19 अक्टूबर है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 19/10/2025, 1+9+1+0+2+0+2+5 =20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 है, जिसका जोड़ 2(2+0=20) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 2 का स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 19 अक्टूबर का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। कार्यस्थल पर आपकी लीडरशिप क्वालिटी चमकेगी। कोई बड़ा निर्णय लेना पड़े तो आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। परिवार में आपकी बातों को महत्व मिलेगा। यदि आप किसी नई योजना पर विचार कर रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक थकान से बचें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
मूलांक 2 (MULANK 2)
आपका दिल आज कुछ ज्यादा ही भावनात्मक रहेगा। संबंधों में संतुलन बनाए रखें। जीवन के किसी अहम मोड़ पर सहयोग की आवश्यकता होगी, और आपको यह समर्थन नजदीकी व्यक्ति से मिलेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी धीमी गति बनी रहेगी, लेकिन आप धैर्य से सब कुछ संभाल लेंगे। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। ध्यान और प्रार्थना से मानसिक शांति मिलेगी।
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन शिक्षा, कला और अभिव्यक्ति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ है। कोई नया कौशल सीखने या सिखाने का अवसर मिलेगा। यदि आप शिक्षक, लेखक या वक्ता हैं तो आपकी बातें लोगों पर असर डालेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। पारिवारिक जीवन में कुछ व्यस्तता रहेगी, लेकिन आपकी समझदारी से सब कुछ संभल जाएगा। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मूलांक 4 (MULANK 4)
यह दिन आपकी मेहनत और धैर्य की परीक्षा ले सकता है, लेकिन चिंता न करें। परिणाम सकारात्मक ही आएंगे। कोई रुका हुआ कार्य आज गति पकड़ सकता है। निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह आपके लिए वरदान साबित होगी। तकनीकी या निर्माण कार्यों में लगे लोगों के लिए अच्छा समय है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
मूलांक 5 (MULANK 5)
परिवर्तन की लहर आज आपके जीवन को छू सकती है। नई जगह जाने का मौका मिल सकता है या काम में बदलाव आएगा। नौकरी में ट्रांसफर या प्रमोशन के योग हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आज आप अपने फैसले खुद लें, दूसरों की राय से भ्रमित न हों। छोटी यात्राएं लाभकारी होंगी। प्रेम जीवन में ताजगी महसूस होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
मूलांक 6 (MULANK 6)
आज आप घर-परिवार और रिश्तों को प्राथमिकता देंगे। प्रेम संबंधों में एक नई शुरुआत हो सकती है। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बढ़ेगी। यदि आप कला, फैशन या डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो कुछ नया सृजन करने का मन बनेगा। घर की साज-सज्जा में मन लगेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से मान-सम्मान मिलेगा। सेहत में थोड़ी सुस्ती हो सकती है, आराम करें।
मूलांक 7 (MULANK 7)
आज आप आत्मविश्लेषण के मूड में रहेंगे। गहरे विषयों की ओर झुकाव रहेगा। चाहे वह धर्म हो, दर्शन हो या विज्ञान। अकेले रहकर सोचने-समझने का समय मिलेगा। किसी पुराने रहस्य या समस्या का हल निकल सकता है। छात्रों के लिए यह दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपकी गंभीरता और विश्लेषण क्षमता की सराहना होगी। सेहत को लेकर सचेत रहें, विशेषकर मानसिक तनाव से दूर रहें।
मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी तो कुछ में देरी हो सकती है। आपको धैर्य और अनुशासन बनाए रखना होगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और नए निवेश से बचें। सरकारी कामों में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार में कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह निभाएंगे। पुराने मित्र से मुलाकात सुखद रह सकती है। न्याय और नियम का पालन करें।
मूलांक 9 (MULANK 9)
आज आप ऊर्जा और जोश से भरपूर रहेंगे। कोई अधूरा कार्य पूरा करने का मौका मिलेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता सामने आएगी और लोग आपकी बातों से प्रेरित होंगे। सामाजिक सेवा या परोपकार के कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वाद-विवाद से बचें, क्योंकि गुस्सा नुकसान पहुंचा सकता है। युवाओं के लिए यह दिन सफलता लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मांसपेशियों या चोट से सतर्क रहें।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
