Mulank Rashifal (19 नवंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Today mulank Rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

Mulank Rashifal (19 नवंबर 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 19 नवंबर का अंक राशिफल।

19 November ka Ank Rashifal: आज 19 नवंबर है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 19/11/2025, 1+9+1+1+2+0+2+5 =21) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 है, जिसका जोड़ 3(2+1=3) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 3 का स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 19 नवंबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा, आत्मविश्वास और नेतृत्व से भरपूर है। दिनांक योग 3 आपकी कार्यक्षमता बढ़ाएगा और आपको नए कार्यों की ओर प्रेरित करेगा। किसी योजना को शुरू करने या किसी निर्णायक कदम उठाने का यह उपयुक्त समय है। काम में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा और आपकी राय को महत्व दिया जाएगा।

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

मूलांक 2 (MULANK 2)

आज आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति बढ़ी हुई रहेगी। भावनात्मक संवेदनशीलता से निर्णय अच्छे होंगे। दिन की ऊर्जा आपको शांत रहकर बड़े काम करने में मदद देगी। यदि आप किसी क्रिएटिव क्षेत्र में हैं तो आज आपकी कल्पना शक्ति अद्भुत प्रदर्शन करेगी। टीमवर्क में सफलता मिलेगी, नए विचारों को सराहना। रोमांस बढ़ेगा; पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं।

उपाय: सफ़ेद रंग के वस्त्र पहनें।

मूलांक 3 (MULANK 3)

यह दिन आपके लिए विशेष रूप से शक्तिशाली है क्योंकि आज का दिनांक योग भी 3 है। आपकी वाकशक्ति, व्यक्तित्व और आकर्षण अपने चरम पर रहेंगे। आप जो भी बोलेंगे, लोगों पर प्रभाव डालेगा। प्रमोशन या मान–सम्मान की संभावनाएं। पार्टनर आपकी ओर आकर्षित रहेंगे। रोमांटिक समय। गला व पाचन तंत्र पर ध्यान दें।

उपाय: पीला वस्त्र या हल्दी का तिलक लगाएं।

मूलांक 4 (MULANK 4)

आज आपको थोड़ा अनुशासन और धैर्य रखकर चलना होगा। परिस्थितियां बदलते हुए लग सकती हैं, पर स्थिरता आपको परिणाम तक पहुंचाएगी। रूटीन से बाहर निकलकर कुछ नया करने का मन बनेगा, जो लंबी अवधि में लाभकारी होगा। कठिन कार्यों में सफलता। योजनाओं को व्यवस्थित करें। संचार की कमी से गलतफहमियां संभव।

उपाय: गणेश जी की पूजा करें।

मूलांक 5 (MULANK 5)

आज का दिन तेजी, गतिशीलता और संवाद से भरपूर है। आपके लिए यह दिन शुभ और अवसरों से परिपूर्ण है। नई योजना, यात्रा, बातचीत या मार्केटिंग कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार और कम्युनिकेशन क्षेत्र के लिए श्रेष्ठ दिन। नए संबंध बन सकते हैं। प्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ेगा।

उपाय: हरे रंग का रूमाल साथ रखें।

मूलांक 6 (MULANK 6)

आज का दिन संतुलन, सौंदर्य और संबंधों को महत्व देता है। परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कला, संगीत, फैशन, सजावट और रिलेशनशिप से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत सकारात्मक दिन है। सहयोगी आपके विचारों का सम्मान करेंगे। रोमांटिक दिन, पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है।

उपाय: किसी स्त्री को मिठाई दान करें।

मूलांक 7 (MULANK 7)

आज आपका मन आध्यात्मिक, शोधपरक और गहन चिंतन में रहेगा। आज आप जो भी निर्णय लेंगे, वह गहरे विचारों पर आधारित होगा और फायदेमंद साबित होगा। एकांत में किए गए कार्य या अध्ययन में विशेष सफलता मिलेगी। भावनात्मक दूरी बन सकती है, खुलकर बात करें।

उपाय: जल में कपूर डालकर स्नान करें।

मूलांक 8 (MULANK 8)

आज का दिन आपके लिए अनुशासन, कर्म और परिणाम के सिद्धांत पर काम करेगा। आपकी मेहनत का ठोस फल मिलने का योग है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा और पुराने अटके काम गति पकड़ेंगे। पदोन्नति या किसी वरिष्ठ का सहयोग मिलने की संभावना।

उपाय: काले तिल का दान करें।

मूलांक 9 (MULANK 9)

आज आपके अंदर ऊर्जा, जोश और नेतृत्व प्रबल रहेगा। कोई महत्वपूर्ण विजय या सफलता मिलने का योग है। साहसिक कदम उठाने का यह सही समय है। रक्तचाप व गुस्से पर नियंत्रण रखें।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story