Mulank Rashifal (16 सितंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Today mulank Rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

Mulank Rashifal (16 सितंबर 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 16 सितंबर का अंक राशिफल।

16 September ka Ank Rashifal: आज 16 सितंबर है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 16/09/2025, 1+6+9+2+0+2+5 =25) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 25 है, जिसका जोड़ 7(2+5=7) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 7 का स्वामी केतु है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 16 सितंबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

यह दिन आपको अपनी पहचान और लीडरशिप को लेकर सकारात्मक अवसर देगा। आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। अगर आप किसी प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं, तो सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।

सुझाव: दूसरों पर हावी होने से बचें। टीमवर्क पर भरोसा करें।

शुभ रंग: सुनहरा

शुभ अंक: 3

मूलांक 2 (MULANK 2)

भावनात्मक रूप से थोड़ा अस्थिर दिन हो सकता है। परिवार और निजी रिश्तों में थोड़ा तनाव आ सकता है। लेकिन रचनात्मक कार्यों और कला से जुड़े लोगों को प्रेरणा मिलेगी।

सुझाव: अंदर की आवाज़ सुनें, और जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

मूलांक 3 (MULANK 3)

बौद्धिक और शैक्षणिक गतिविधियों में आपको सफलता मिल सकती है। छात्रों और शिक्षकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। यदि आप इंटरव्यू या परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

सुझाव: वाणी पर संयम रखें, और अहंकार से दूर रहें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 1

मूलांक 4 (MULANK 4)

थोड़ी उथल-पुथल वाला दिन रह सकता है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाओं में रुकावटें आ सकती हैं। तकनीकी या कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोग सतर्क रहें।

सुझाव: अपने क्रोध और बेचैनी को नियंत्रित रखें। हर निर्णय सोच-समझकर लें।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 8

मूलांक 5 (MULANK 5)

नई यात्राओं, नेटवर्किंग और संवाद के लिए बेहतरीन दिन है। व्यापारियों और मार्केटिंग क्षेत्र के लोगों के लिए लाभ के संकेत हैं। आज आपके विचारों में नवीनता रहेगी।

सुझाव: आत्मविश्वास बनाए रखें, लेकिन लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

मूलांक 6 (MULANK 6)

यह दिन प्रेम, सौंदर्य और पारिवारिक सुख का प्रतीक रहेगा। घर या रिश्तों से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विवाहित जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा।

सुझाव: भावनाओं में बहने के बजाय यथार्थ के साथ तालमेल बनाए रखें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

मूलांक 7 (MULANK 7)

आज का दिन आपके लिए गहराई, ध्यान और आत्मनिरीक्षण से जुड़ा रहेगा। आप अपने जीवन के गूढ़ पक्षों को समझने का प्रयास कर सकते हैं। लेखक, चिंतक और रिसर्च से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा।

सुझाव: एकांत समय बिताएं, और अनावश्यक सामाजिक गतिविधियों से दूरी बनाएं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 7

मूलांक 8 (MULANK 8)

आपके लिए कार्यक्षेत्र में दबाव और चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन इनसे घबराएं नहीं। धैर्य के साथ किया गया प्रयास लंबे समय में फलदायी सिद्ध होगा।

सुझाव: धैर्य बनाए रखें और ईमानदारी से काम करते रहें। आज चुप रहकर भी बहुत कुछ जीत सकते हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

मूलांक 9 (MULANK 9)

आज आपकी ऊर्जा ऊंचाई पर रहेगी। यदि आप किसी संघर्ष या सामाजिक कार्य में लगे हैं, तो आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी। खेल, पुलिस, सेना या एडवेंचर से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है।

सुझाव: गुस्से पर नियंत्रण रखें और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story