Mulank Rashifal (16 नवंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Today mulank Rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

Mulank Rashifal (16 नवंबर 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 16 नवंबर का अंक राशिफल।

16 November ka Ank Rashifal: आज 16 नवंबर है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 16/11/2025, 1+6+1+1+2+0+2+5 =18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 है, जिसका जोड़ 9(1+8=9) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 9 का स्वामी मंगल हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 16 नवंबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज का दिन नेतृत्व, गतिशीलता और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण योजना को पूरा करने की दिशा में निर्णायक कदम उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को महत्व मिलेगा। अगर आप नौकरी बदलने या किसी नई शुरुआत का सोच रहे हैं, तो यह दिन शुभ संकेत दे रहा है।

सलाह: आज दूसरों पर कठोर न हों, नरमी आपका आकर्षण बढ़ाएगी।

मूलांक 2 (MULANK 2)

आज आपकी भावनाएं गहरी रहेंगी और अंतर्ज्ञान तेज होगा। आप रिश्तों को लेकर विशेष रूप से संवेदनशील महसूस करेंगे। काम में भी भावना और रचनात्मकता आपको बेहतर परिणाम दिलाएगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, लेकिन निर्णय दिल से कम और दिमाग से लें।

सलाह: आध्यात्मिकता में थोड़ा समय दें, मन शांत रहेगा।

मूलांक 3 (MULANK 3)

आज का दिन रचनात्मकता और विस्तार का है। आपकी योजनाएं गति पकड़ेंगी। पढ़ाई, लेखन, शिक्षा या कला क्षेत्र के लोगों के लिए यह अत्यंत अनुकूल समय है। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। निवेश से लाभ हो सकता है, लेकिन जल्दबाजी न करें।

सलाह: आज किसी के प्रति अतिशय अपेक्षा न रखें, निराशा हो सकती है।

मूलांक 4 (MULANK 4)

यह दिन आपके लिए अनुशासन, व्यवस्था और मेहनत का संकेत देता है। लेकिन अंक 9 की ऊर्जा कुछ उलझनें और अचानक बदलाव ला सकती है। आज अत्यधिक जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। धैर्य रखें। खर्च बढ़ सकता है, बजट बनाकर चलें।

सलाह: आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें और किसी भी निर्णय से पहले दो बार सोचें।

मूलांक 5 (MULANK 5)

आपके लिए आज का दिन परिवर्तन, यात्रा और नए अवसरों से भरा रहेगा। यदि आप किसी काम में अटके हुए थे, तो आज प्रगति दिखेगी। नई जानकारी, नए संपर्क और नए विचार लाभ देंगे। पैसा आएगा, लेकिन तेजी से खर्च भी हो सकता है।

सलाह: आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, वरना बिखराव होगा।

मूलांक 6 (MULANK 6)

आज प्रेम, सौंदर्य, परिवार और सौहार्द का दिन रहेगा। आपकी मिलनसार प्रवृत्ति आपको लोगों के दिलों में जगह देगी। टीम वर्क में आपका योगदान मूल्यवान रहेगा। घर या परिवार पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन दिल को संतोष मिलेगा।

सलाह: आज अपने सौम्य व्यवहार से हर स्थिति को सहज बना सकते हैं, मुस्कुराते रहें।

मूलांक 7 (MULANK 7)

आज का दिन आत्मचिंतन और गहरी सोच से भरपूर रहेगा। आपका मन एकांत की ओर आकर्षित हो सकता है। आप किसी कठिन समस्या का समाधान खोज लेंगे। लेन-देन में सावधानी बरतें।

सलाह: ध्यान और मेडिटेशन करें, मन स्पष्ट होगा और ऊर्जा बढ़ेगी।

मूलांक 8 (MULANK 8)

आज का दिन कर्म, परिश्रम और परिणामों का संकेत देता है। आपके लिए यह एक निर्णायक दिन साबित हो सकता है। किसी कठिन काम को पूरा करने का मौका मिलेगा, आपकी क्षमता चमकेगी। व्यवसाय में लाभ के संकेत, पर जोखिम से बचें।

सलाह: आज किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या गुस्से से बचें, धैर्य से सफलता मिलेगी।

मूलांक 9 (MULANK 9)

आज का दिन पूरी तरह आपके अनुकूल है क्योंकि दिनांक ऊर्जा भी अंक 9 की ही है। आप मजबूत, सक्रिय और अत्यधिक प्रभावशाली रहेंगे। समय आपके पक्ष में है। अचानक धन लाभ या कोई अटका काम आगे बढ़ सकता है।

सलाह: क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपकी शक्ति तभी प्रभावी होती है जब वह संतुलित हो।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story