Mulank Rashifal (15 अक्टूबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

आज का मूलांक राशिफल
15 October ka Ank Rashifal: आज 15 अक्टूबर है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 15/10/2025, 1+5+1+0+2+0+2+5 =16) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 16 है, जिसका जोड़ 7(1+6=7) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 7 का स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 15 अक्टूबर का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत और नेतृत्व क्षमता दिखाने का अवसर लेकर आ रहा है। अगर आप कार्यक्षेत्र में बदलाव या किसी योजना की शुरुआत की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है। कुछ पुराने सहयोगी या उच्चाधिकारी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। व्यक्तिगत जीवन में अहंकार से बचें, नहीं तो रिश्तों में दरार आ सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ दिशा: पूर्व
सुझाव: किसी बुजुर्ग की सलाह ज़रूर लें।
मूलांक 2 (MULANK 2)
भावनाओं की अधिकता आज आपको थोड़ा अस्थिर बना सकती है। आप खुद को दो निर्णयों के बीच उलझा हुआ पाएंगे। मन शांत रखें और निर्णय जल्दबाजी में न लें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक मामलों में किसी पुराने मतभेद का समाधान निकल सकता है।
शुभ रंग: सिल्वर या सफेद
शुभ दिशा: उत्तर
सुझाव: चंद्रमा की शांति के लिए जल का दान करें।
मूलांक 3 (MULANK 3)
बुधवार का दिन आपके लिए शिक्षा, सलाह और नेतृत्व के क्षेत्र में अवसर लेकर आएगा। आप जिस योजना को लंबे समय से टाल रहे थे, उसे आज आगे बढ़ाने का उत्तम समय है। धार्मिक या आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व
सुझाव: गुरुजनों का आशीर्वाद लें, वाणी में नम्रता रखें।
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपकी योजनाओं में कुछ तकनीकी अड़चनें आ सकती हैं। धैर्य बनाए रखें और टीम वर्क पर विश्वास करें। जिद से नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें।
शुभ रंग: स्लेटी या भूरा
शुभ दिशा: पश्चिम
सुझाव: आज कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने से बचें।
मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन यात्रा, संचार और नई जान-पहचान के लिए अनुकूल है। अगर आप मार्केटिंग, मीडिया या सेल्स में हैं तो आपको बड़ा लाभ हो सकता है। कोई नया कॉन्टैक्ट भविष्य में फायदेमंद सिद्ध होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर गले और श्वसन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ दिशा: उत्तर-पश्चिम
सुझाव: आज ज्यादा बोलने से बचें, पहले सोचें फिर कहें।
मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन सौंदर्य, प्रेम और कलात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए बेहद अनुकूल है। आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है, या कोई पुराना मित्र संपर्क कर सकता है। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। कला और डिजाइन से जुड़े लोग आज विशेष उपलब्धि पा सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी या नीला
शुभ दिशा: दक्षिण
सुझाव: संगीत या कला से जुड़ाव आज आपको मानसिक शांति देगा।
मूलांक 7 (MULANK 7)
आपके अंदर आज रहस्यमय सोच, गहराई और विश्लेषण की क्षमता बढ़ेगी। अकेले रहना अच्छा लग सकता है, पर जरूरत से ज्यादा आत्म-विश्लेषण से बचें। रिसर्च, लेखन या अध्यात्म से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। किसी पुराने सपने को पूरा करने की दिशा में पहला कदम उठा सकते हैं।
शुभ रंग: नीला या बैंगनी
शुभ दिशा: दक्षिण-पश्चिम
सुझाव: आज ध्यान अवश्य करें।
मूलांक 8 (MULANK 8)
कर्म और न्याय का दिन है। जो मेहनत आपने पहले की है, उसका फल आज मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। नौकरी में पदोन्नति या कोई नया ऑफर मिल सकता है। हालांकि कुछ लोग आपकी तरक्की से जल सकते हैं। सतर्क रहें, लेकिन डरें नहीं।
शुभ रंग: काला या गहरा नीला
शुभ दिशा: पश्चिम
सुझाव: जरूरतमंद को भोजन दें।
मूलांक 9 (MULANK 9)
ऊर्जा और जुनून से भरे हुए रहेंगे। अगर आप खेल, सेना, पुलिस या किसी प्रतिस्पर्धात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज जीत आपकी हो सकती है। परंतु क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है, नहीं तो संबंधों में खटास आ सकती है।
शुभ रंग: लाल या मरून
शुभ दिशा: दक्षिण-पूर्व
सुझाव: आज व्यायाम या खेल में भाग लें, ऊर्जा को सही दिशा दें।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
