Mulank Rashifal (15 जनवरी 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

aaj ka mulank rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

Mulank Rashifal (15 जनवरी 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 15 जनवरी का अंक राशिफल।

15 January ka Ank Rashifal: आज 15 जनवरी है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 15/01/2026, 1+5+0+1+2+0+2+6 =17 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 है, जिसका जोड़ 8(1+7=8) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 8 के स्वामी शनि हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 15 जनवरी का अंक राशिफल।

मूलांक 1

आज का दिन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को परखने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए अहंकार से बचें। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी, पर जल्दबाजी में निवेश न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक थकान हो सकती है। सूर्य से संबंधित उपाय लाभकारी रहेंगे।

मूलांक 2

पारिवारिक मामलों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। मन में असमंजस बना रह सकता है, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय टालना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा, लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी है। नींद और जल से संबंधित समस्याओं पर ध्यान दें।

मूलांक 3

आज आप दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। शिक्षा, लेखन, प्रशिक्षण या परामर्श से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार होगा। संतान या शिष्य से सुखद समाचार मिल सकता है। अहंकार से बचें और विनम्रता बनाए रखें।

मूलांक 4

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अचानक बदलाव या अनिश्चितता आपको परेशान कर सकती है। काम में रुकावटें आएंगी, लेकिन धैर्य रखने से समाधान मिलेगा। किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें। तकनीकी या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए नए विचार लाभदायक हो सकते हैं। स्वास्थ्य में पीठ या जोड़ों का ध्यान रखें।

मूलांक 5

आज का दिन संवाद और योजनाओं का है। नए संपर्क बनेंगे और पुराने संबंध मजबूत होंगे। व्यापार, मार्केटिंग, मीडिया या यात्रा से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। हालांकि जल्दबाजी में कोई वादा न करें। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

मूलांक 6

प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, लेकिन अपेक्षाएं अधिक न रखें। कला, फैशन, सौंदर्य या मनोरंजन से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। स्वास्थ्य में शुगर या हार्मोन से जुड़ी सावधानी रखें।

मूलांक 7

आज का दिन आत्मचिंतन और आध्यात्मिकता का है। मन एकांत की ओर झुक सकता है। बाहरी गतिविधियों की अपेक्षा आंतरिक शांति पर ध्यान दें। शोध, अध्ययन या आध्यात्मिक साधना से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में धैर्य रखें, जल्द परिणाम की अपेक्षा न करें। नींद और मानसिक तनाव पर ध्यान देना आवश्यक है।

मूलांक 8

पिछले प्रयासों का परिणाम सामने आ सकता है, चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन अनुशासन से सफलता मिलेगी। कानूनी या सरकारी मामलों में सावधानी रखें। स्वास्थ्य में हड्डियों और जोड़ों का ध्यान रखें।

मूलांक 9

आज का दिन ऊर्जा और साहस से भरा रहेगा। आप अपने कार्यों में तेजी लाएंगे, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण जरूरी है। प्रतिस्पर्धा या खेल से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में संयम रखें। रक्तचाप या चोट से सावधानी आवश्यक है। सकारात्मक दिशा में ऊर्जा का उपयोग करें।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story