Mulank Rashifal (15 दिसंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

आज का मूलांक राशिफल
15 December ka Ank Rashifal: आज 15 दिसंबर है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 15/12/2025, 1+5+1+2+2+0+2+5 =18 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 है, जिसका जोड़ 9(1+8=9) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 8 का स्वामी मंगल है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का सोमवार यानी 15 दिसंबर का अंक राशिफल।
मूलांक 1
आज का दिन नेतृत्व क्षमता को उभारने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को गंभीरता से सुना जाएगा। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट या योजना पर काम कर रहे हैं, तो पहल करने से पीछे न हटें। सरकारी कार्यों या प्रशासन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में अहंकार से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आंखों या सिर में हल्का तनाव संभव है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 1
मूलांक 2
भावनात्मक रूप से आज आप थोड़े संवेदनशील रह सकते हैं। रिश्तों में गलतफहमी से बचने के लिए संवाद स्पष्ट रखें। कला, लेखन, संगीत या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान या प्रकृति के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
मूलांक 3
आज भाग्य आपका साथ देगा। शिक्षा, अध्यापन, काउंसलिंग और मार्गदर्शन से जुड़े लोगों के लिए यह दिन उपलब्धियों वाला हो सकता है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार में किसी वरिष्ठ व्यक्ति से प्रेरणा मिलेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
मूलांक 4
दिन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। कार्यों में देरी या योजनाओं में बदलाव संभव है। तकनीकी, निर्माण या रिसर्च से जुड़े लोगों को धैर्य रखना होगा। आज जोखिम लेने से बचें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए अपने कार्यों को व्यवस्थित रखें। शाम के समय स्थिति में सुधार होगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
मूलांक 5
यह दिन तेज निर्णय और संचार के लिए उपयुक्त है। व्यापार, मार्केटिंग, मीडिया और सेल्स से जुड़े जातकों को लाभ मिल सकता है। नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में फायदेमंद रहेंगे। हालांकि जल्दबाजी में कोई वादा न करें। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
मूलांक 6
आज का दिन प्रेम और सौंदर्य से जुड़ा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। फैशन, डिजाइन, होटल, कला या मनोरंजन से जुड़े लोगों को विशेष अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खुद को सजाने-संवारने या घर की साज-सज्जा पर खर्च संभव है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
मूलांक 7
आज आत्ममंथन और गहराई से सोचने का दिन है। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। रिसर्च, अध्यात्म, योग या मेडिटेशन से जुड़े लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सामाजिक गतिविधियों में मन कम लगेगा। अकेले में समय बिताकर आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
मूलांक 8
दिन मेहनत और जिम्मेदारी का है। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपके प्रयास रंग लाएंगे। धैर्य और अनुशासन बनाए रखें। किसी पुराने काम का परिणाम आज मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, खासकर जोड़ों या कमर से संबंधित समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 8
मूलांक 9
आज ऊर्जा और साहस भरपूर रहेगा। खेल, सेना, पुलिस या मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। हालांकि गुस्से पर नियंत्रण जरूरी है, वरना विवाद हो सकता है। पारिवारिक मामलों में संयम रखें। कोई अधूरा कार्य आज पूरा हो सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
