Mulank Rashifal (13 सितंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

आज का मूलांक राशिफल
13 September ka Ank Rashifal: आज 13 सितंबर है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 13/09/2025, 1+3+9+2+0+2+5 =22) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 है, जिसका जोड़ 4(2+2=4) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 4 का स्वामी राहु है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 13 सितंबर का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता दिखाने का है। आपके आसपास लोग आपकी राय और दिशा की तलाश करेंगे। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में निर्णय सोच-समझकर लें। सिर दर्द या नींद की कमी हो सकती है। साथी के साथ खुले दिल से बात करें।
उपाय: सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं।
मूलांक 2 (MULANK 2)
भावनाओं पर नियंत्रण रखें, नहीं तो निर्णय गलत हो सकता है। दूसरों की जरूरतों को समझना आपकी ताकत है, लेकिन आज खुद के लिए भी समय निकालें। पारिवारिक मामलों में शांति बनी रहेगी। थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। रिश्तों में गहराई आएगी, लेकिन अतीत को न दोहराएं।
उपाय: चंद्रमा को कच्चे दूध से अर्घ्य दें।
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज भाग्य आपका साथ देगा, लेकिन आलस्य से बचें। करियर में उन्नति के अवसर हैं, लेकिन उनका लाभ उठाने के लिए समय प्रबंधन जरूरी है। किसी बुजुर्ग की सलाह लाभकारी होगी। पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के साथ विचारों का मेल बेहतर होगा।
उपाय: केले का दान करें।
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप उन्हें पार कर लेंगे। काम में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और योजना से समाधान निकलेगा। अप्रत्याशित खर्चों से सावधान रहें। अनियमित दिनचर्या नुकसान पहुंचा सकती है। पुराने झगड़े उभर सकते हैं, संवाद बनाए रखें।
उपाय: शनिवार को लोहे का दान करें।
मूलांक 5 (MULANK 5)
नई ऊर्जा और विचारों का दिन है। संचार माध्यमों से लाभ मिलेगा। व्यवसाय में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज यात्रा से भी लाभ की संभावना है। आपका जिज्ञासु स्वभाव नए अवसर खोलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज किसी खास से मुलाकात हो सकती है।
उपाय: हरे रंग के कपड़े पहनें।
मूलांक 6 (MULANK 6)
सौंदर्य, कला और प्रेम के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है। घर में कोई सजावट या सौंदर्य से जुड़ा कार्य हो सकता है। आपके सौम्य व्यवहार से रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। स्किन या गले से संबंधित तकलीफ हो सकती है। रोमांटिक दिन है, रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी।
उपाय: मां लक्ष्मी को सफेद फूल चढ़ाएं।
मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आत्ममंथन और अध्ययन के लिए उत्तम है। अगर आप शोध, लेखन, या किसी मानसिक कार्य में लगे हैं तो आज प्रगति होगी। भीड़भाड़ से दूर रहकर शांति से सोचें। मानसिक थकावट हो सकती है। अकेलेपन की भावना आ सकती है, भावनाओं को व्यक्त करें।
उपाय: पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें।
मूलांक 8 (MULANK 8)
धैर्य आज आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। काम में कुछ देरी या अवरोध आ सकते हैं, लेकिन संयम रखेंगे तो परिणाम बेहतर होंगे। कानूनी या वित्तीय मामलों में सतर्कता जरूरी है। घुटनों या हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है। रिश्तों में गलतफहमियों को दूर करें।
उपाय: शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक अर्पित करें।
मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन ऊर्जा और साहस से भरपूर रहेगा। आपका आत्मबल उच्च रहेगा, जिससे आप कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। एनर्जी लेवल हाई रहेगा, लेकिन थकान से बचें। आज कोई नई शुरुआत हो सकती है।
उपाय: हनुमान मंदिर में लाल चोला चढ़ाएं।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
