Mulank Rashifal (11 सितंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Today mulank Rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

Mulank Rashifal (11 सितंबर 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 11 सितंबर का अंक राशिफल।

11 September ka Ank Rashifal: आज 11 सितंबर है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 11/09/2025, 1+1+9+2+0+2+5 =20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 है, जिसका जोड़ 2(2+0=20) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 2 का स्वामी चंद्रमा है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 11 सितंबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

यह दिन आपके लिए नई शुरुआत और नेतृत्व के मौके लेकर आएगा। आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें लोग आपका मार्गदर्शन चाहते हैं। थोड़ा भावनात्मक असंतुलन रह सकता है, इसलिए प्रतिक्रिया देने से पहले सोचें।

क्या करें: आत्मनिरीक्षण करें, दूसरों की राय को महत्व दें।

क्या न करें: जिद्द और अहंकार से बचें।

मूलांक 2 (MULANK 2)

यह दिन आपके लिए विशेष है, क्योंकि दिन का मूलांक भी 2 है। रिश्तों में मधुरता, बातचीत में असर और सामंजस्य बढ़ेगा। कोई पुराना विवाद समाप्त हो सकता है।

क्या करें: ध्यान, शांतिपूर्वक निर्णय और कला से जुड़ाव।

क्या न करें: अत्यधिक भावुक होकर निर्णय न लें।

मूलांक 3 (MULANK 3)

आज आप अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करेंगे। शिक्षा, लेखन, मीडिया, कला आदि में अच्छा प्रदर्शन हो सकता है। आपको अपने अंदर के कलाकार को व्यक्त करने का मौका मिलेगा।

क्या करें: सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखें, प्रस्तुति दें।

क्या न करें: दूसरों की आलोचना से विचलित न हों।

मूलांक 4 (MULANK 4)

यह दिन आपको काम के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देगा। काम में स्थायित्व और परिणाम पर ध्यान दें। थोड़ी मानसिक थकान हो सकती है, लेकिन योजना बनाकर आगे बढ़ें।

क्या करें: समय-सारिणी बनाएं और उस पर टिके रहें।

क्या न करें: अनावश्यक कठोरता या रूटीन से भागना।

मूलांक 5 (MULANK 5)

आज का दिन आपके लिए नए अवसरों की खोज से जुड़ा है। यात्रा, नई बातचीत, या करियर में बदलाव की सोच बढ़ सकती है। किसी नए व्यक्ति से संपर्क होगा जो भविष्य में मददगार हो सकता है।

क्या करें: प्रयोग करने से न डरें, नया सीखें।

क्या न करें: बहुत अधिक बदलाव एक साथ न करें।

मूलांक 6 (MULANK 6)

यह दिन आपके लिए रिश्तों, जिम्मेदारियों और प्रेम का है। परिवार को समय देना, माता-पिता की सलाह लेना शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। अविवाहितों के लिए प्रस्ताव आ सकता है।

क्या करें: सेवा, देखभाल और सच्चाई के साथ रिश्ता निभाएं।

क्या न करें: दूसरों पर अपनी इच्छाएं न थोपें।

मूलांक 7 (MULANK 7)

आप आज गहरी सोच में डूब सकते हैं। ध्यान, अध्ययन, और अकेले समय बिताना आपके लिए लाभकारी रहेगा। भविष्य की योजना बनाएं, लेकिन अभी किसी को न बताएं।

क्या करें: अपने अंतरमन की आवाज सुनें।

क्या न करें: अत्यधिक संदेह या अकेलापन महसूस करना।

मूलांक 8 (MULANK 8)

आज आपको धन, कार्य और जिम्मेदारियों से जुड़े कई मसले सुलझाने होंगे। नौकरी या बिजनेस में प्रगति संभव है, लेकिन थोड़ा संघर्ष रहेगा। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें।

क्या करें: अनुशासन रखें और व्यावहारिक सोच अपनाएं।

क्या न करें: जल्दबाजी या अधिकार के गलत प्रयोग से बचें।

मूलांक 9 (MULANK 9)

यह दिन आपके लिए पूर्णता और परोपकार का संकेत है। कुछ पुराने संबंध या आदतें समाप्त हो सकती हैं। छोड़ना जरूरी है। जरूरतमंदों की सहायता करें, मन को शांति मिलेगी।

क्या करें: दान, सेवा, और क्षमा की भावना रखें।

क्या न करें: अतीत को पकड़े न रहें, आगे बढ़ें।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story