Mulank Rashifal (10 अक्टूबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

आज का मूलांक राशिफल
10 October ka Ank Rashifal: आज 10 अक्टूबर है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 10/10/2025, 1+0+1+0+2+0+2+5 =11) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 11 है, जिसका जोड़ 2(1+1=2) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 2 का स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 10 अक्टूबर का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आपके लिए सहयोग की अपेक्षा का हो सकता है। सूर्य की उग्रता और चंद्रमा की कोमलता के बीच संतुलन बनाना होगा। नेतृत्व के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन अहंकार को त्यागकर टीमवर्क में भरोसा करें। भावनाओं को नियंत्रित रखें।
सुझाव: आत्मविश्वास बनाए रखें, लेकिन दूसरों की राय को भी महत्व दें।
मूलांक 2 (MULANK 2)
यह दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है। भावनात्मक संतुलन, रचनात्मक कार्यों और पारिवारिक रिश्तों में सुधार देखने को मिल सकता है। कला, संगीत, लेखन जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए विशेष प्रगति का समय।
सुझाव: अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें, पर जरूरत से ज्यादा भावुकता से बचें।
मूलांक 3 (MULANK 3)
यह दिन आपके लिए विचारों की स्पष्टता और शिक्षात्मक क्षेत्रों में सफलता का संकेत देता है। आप अपनी बात को बेहतर ढंग से प्रस्तुत कर पाएंगे। हालांकि, दूसरों की भावनाओं की अनदेखी न करें।
सुझाव: सलाह देने से पहले सुनना सीखें। आध्यात्मिक या धार्मिक कार्यों में भाग लें।
मूलांक 4 (MULANK 4)
यह दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अव्यवस्था, मानसिक उलझन और कार्यों में बाधा आ सकती है। योजनाएं बनेंगी, पर निष्पादन में रुकावट संभव है। अपनी मेहनत को दिशा देने की आवश्यकता है।
सुझाव: धैर्य रखें और कार्यों में जल्दबाजी न करें। टेक्नोलॉजी से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है।
मूलांक 5 (MULANK 5)
आपके लिए यह दिन विचारशीलता और संवाद का है। बातचीत में प्रभाव रहेगा, लेकिन चंद्रमा की भावुक ऊर्जा के कारण भावनाओं में बहने से नुकसान हो सकता है। व्यवसाय और लेखन कार्यों के लिए अनुकूल दिन।
सुझाव: नए संपर्क बनाएं, लेकिन किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें।
मूलांक 6 (MULANK 6)
चंद्रमा और शुक्र की समान ऊर्जा के चलते यह दिन प्रेम, सौंदर्य, कला और रिश्तों के लिए बहुत अनुकूल रहेगा। संबंधों में मिठास बढ़ेगी, रोमांटिक मूड रहेगा। व्यापार में लाभ, विशेषकर फैशन, सौंदर्य या मीडिया से जुड़े क्षेत्र में।
सुझाव: रिश्तों को प्राथमिकता दें, किसी प्रियजन से मन की बात शेयर करें।
मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आत्मविश्लेषण और एकांत का हो सकता है। आप अंदर से भावुक महसूस करेंगे, लेकिन इसे दूसरों को नहीं दिखाना चाहेंगे। ध्यान, साधना, अध्ययन और खोजपूर्ण कार्यों के लिए यह दिन अनुकूल है।
सुझाव: अकेले समय बिताएं लेकिन बहुत अधिक आत्मग्लानि या भ्रम में न जाएं।
मूलांक 8 (MULANK 8)
यह दिन आपके लिए मेहनत और संतुलन का है। भावनाओं और व्यावहारिकता में संघर्ष हो सकता है। काम में देरी हो सकती है लेकिन आपकी लगन आपको सही दिशा में रखेगी। धैर्य से काम लें।
सुझाव: अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें और भावनात्मक निर्णयों से बचें।
मूलांक 9 (MULANK 9)
यह दिन आपको जोश और भावुकता दोनों देगा। गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। किसी सामाजिक कार्य या सेवा में भाग ले सकते हैं। परिवार या प्रियजनों के साथ कुछ तनाव हो सकता है, जिसे संवाद से हल किया जा सकता है।
सुझाव: ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं और व्यर्थ के विवाद से दूर रहें।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
