Mulank Rashifal (1 नवंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Today mulank Rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

Mulank Rashifal (1 नवंबर 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 1 नवंबर का अंक राशिफल।

1 November ka Ank Rashifal: आज 1 नवंबर है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 01/11/2025, 1+1+1+0+2+0+2+5 =12) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 12 है, जिसका जोड़ 3(1+2=3) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 3 का स्वामी बृहस्पति है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 1 नवंबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आत्मविश्वास और नेतृत्व से भरा रहेगा। आप अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होने की संभावना है। अहंकार या जिद से बचें, वरना सहयोगियों से मतभेद हो सकता है।

शुभ रंग: सुनहरा या नारंगी

शुभ अंक: 3

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और ओम घृणि सूर्याय नमः का जाप करें।

मूलांक 2 (MULANK 2)

भावनात्मक दृष्टि से थोड़ा संवेदनशील रहेगा। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें। किसी पुराने मित्र से संपर्क लाभदायक रहेगा। कला, संगीत, मीडिया या डिजाइनिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। निर्णय भावनाओं में बहकर न लें।

शुभ रंग: सफेद या क्रीम

शुभ अंक: 6

उपाय: माता या किसी स्त्री को चावल या दूध का दान करें।

मूलांक 3 (MULANK 3)

आपके लिए अत्यंत शुभ। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। गुरु ग्रह की ऊर्जा के कारण शिक्षा, अध्यापन, धार्मिक कार्यों में प्रगति दिखेगी। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वाणी में विनम्रता बनाए रखें, अधिक सलाह देने से लोग असहज हो सकते हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें और गुरु मंत्र का जाप करें।

मूलांक 4 (MULANK 4)

योजनाओं में बदलाव संभव है। कुछ कार्यों में विलंब या बाधा आ सकती है। फिर भी आपकी रणनीतिक सोच से हालात संभल जाएंगे। तकनीकी, रिसर्च या लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर बन सकते हैं। किसी नई योजना में जल्दबाजी न करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 8

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को तेल दान करें।

मूलांक 5 (MULANK 5)

नई सूचनाएं, संपर्क और यात्रा का दिन है। संचार कौशल मजबूत रहेगा। व्यवसायियों को लाभ, विद्यार्थियों को नई दिशा और प्रेम संबंधों में स्पष्टता मिलेगी। अधिक बातों में उलझकर समय बर्बाद न करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

उपाय: तुलसी में जल अर्पित करें और भगवान विष्णु का ध्यान करें।

मूलांक 6 (MULANK 6)

विलासिता, सौंदर्य और संबंधों से जुड़ा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। कला, फैशन या फिल्म क्षेत्र के लोगों के लिए सफलता के संकेत हैं। आर्थिक लाभ भी संभव। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

उपाय: देवी लक्ष्मी की आराधना करें और इत्र या सफेद पुष्प अर्पित करें।

मूलांक 7 (MULANK 7)

आत्मचिंतन और आंतरिक शांति का रहेगा। अकेले समय बिताने से मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी। आध्यात्मिक झुकाव या ध्यान-योग का अभ्यास लाभकारी रहेगा। अधिक अंतर्मुखी न बनें, प्रियजनों से संवाद बनाए रखें।

शुभ रंग: ग्रे या हल्का नीला

शुभ अंक: 4

उपाय: ध्यान करें और केतु बीज मंत्र का जाप करें।

मूलांक 8 (MULANK 8)

कार्य में परिश्रम अधिक और फल देर से मिल सकता है, परंतु स्थिरता बनी रहेगी। जिम्मेदारी से काम करने वाले लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा। पुराने विवाद निपट सकते हैं। क्रोध और असंतोष पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग: काला या गहरा नीला

शुभ अंक: 5

उपाय: जरूरतमंद को काला तिल या वस्त्र दान करें।

मूलांक 9 (MULANK 9)

उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए उत्तम समय है। प्रतियोगी परीक्षा या स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। हालांकि जल्दबाजी से नुकसान भी हो सकता है। क्रोध या जल्द निर्णय लेने से बचें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

उपाय: हनुमान मंदिर जाएं और लाल चंदन अर्पित करें।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story