Mulank Rashifal (1 फरवरी 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

आज का मूलांक राशिफल
1 February ka Ank Rashifal: आज 1 फरवरी है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 01/02/2026, 1+0+2+2+0+2+6 =13 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 13 है, जिसका जोड़ 4(1+3=4) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 1 फरवरी का अंक राशिफल।
मूलांक 1
आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन सफलता मेहनत से ही आएगी। अहंकार से बचें और टीमवर्क को प्राथमिकता दें। सरकारी या प्रशासनिक मामलों में धैर्य जरूरी है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर आंखों और सिरदर्द का ध्यान रखें।
मूलांक 2
आज रिश्तों में स्पष्ट संवाद जरूरी है, वरना गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। कला, लेखन और रचनात्मक कार्यों में अच्छा प्रदर्शन संभव है। मानसिक शांति के लिए ध्यान या संगीत सहायक रहेगा।
मूलांक 3
शिक्षा, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से जुड़े कार्य सफल हो सकते हैं। मूलांक 4 का प्रभाव आपको योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने को प्रेरित करेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। संतान या विद्यार्थियों से संबंधित सुखद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी समस्याओं से सावधान रहें।
मूलांक 4
यह दिन आपके लिए विशेष महत्व रखता है। अचानक परिवर्तन, नए अवसर और अलग सोच के रास्ते खुल सकते हैं। तकनीक, शोध, रियल एस्टेट या मशीनरी से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। हालांकि, जल्दबाजी और शॉर्टकट से बचें। मानसिक दबाव हो सकता है, इसलिए नियमित दिनचर्या बनाए रखें।
मूलांक 5
संचार, व्यापार और मार्केटिंग में नए संपर्क बन सकते हैं। ऊर्जा आपके चंचल स्वभाव को संतुलित करेगी। निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें। यात्रा के योग बन सकते हैं, लेकिन दस्तावेजों की जांच जरूरी है। स्वास्थ्य में त्वचा या नसों से जुड़ी समस्या उभर सकती है।
मूलांक 6
आज का दिन आपको वास्तविक जरूरतों और दिखावे के अंतर को समझाएगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता आ सकती है, लेकिन अपेक्षाएं अधिक न रखें। कला, फैशन और सौंदर्य से जुड़े कामों में लाभ संभव है। शुगर और हार्मोनल संतुलन पर ध्यान दें।
मूलांक 7
आपके के लिए यह दिन आत्मविश्लेषण और गहन सोच का है। रिसर्च, अध्ययन और रहस्यमय विषयों में रुचि बढ़ेगी। अकेलापन महसूस हो सकता है, लेकिन यह आत्मविकास का समय है। नींद और मानसिक थकान पर ध्यान दें।
मूलांक 8
यह दिन मूलांक 8 वालों के लिए कर्म और अनुशासन का संदेश लाता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल देर से लेकिन स्थायी मिलेगा। कानूनी या संपत्ति से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। स्वास्थ्य में जोड़ों और हड्डियों का ध्यान रखें। धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी शक्ति है।
मूलांक 9
आपके लिए यह दिन ऊर्जा और साहस से भरा रहेगा। क्रोध और जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। खेल, रक्षा या तकनीकी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन संभव है। परिवार में किसी मुद्दे पर समझदारी से निर्णय लें। रक्तचाप और चोट से सावधान रहें।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
