1 अगस्त 2025 मूलांक राशिफल: जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Today mulank Rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 1 अगस्त का अंक राशिफल।

1 August ka Ank Rashifal: आज 1 अगस्त है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 1/08/2025, 1+0+8+2+0+2+5 =18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 है, जिसका जोड़ 9(1+8=9) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 9 का स्वामी मंगल है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 1 अगस्त का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर दृढ़ नजर आएंगे। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखें, नहीं तो गलतफहमियां हो सकती हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। निवेश करने का मन है तो अनुभवी सलाहकार से राय जरूर लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन सिरदर्द परेशान कर सकता है।

शुभ रंग: सुनहरा, शुभ अंक: 3

मूलांक 2 (MULANK 2)

आज भावनात्मक रूप से थोड़े अस्थिर रह सकते हैं। परिवार में किसी पुराने विवाद का हल निकल सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है, लेकिन निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करें। पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है, बेहतर होगा खुलकर बात करें। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग का सहारा लें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 6

मूलांक 3 (MULANK 3)

आज का दिन नई योजनाएं शुरू करने के लिए अनुकूल है। शिक्षा, कानून या सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोग विशेष लाभ में रहेंगे। धार्मिक या आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, परंतु किसी बड़े खर्च से बचें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए वरदान साबित होगा।

शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 1

मूलांक 4 (MULANK 4)

आज का दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है, लेकिन आप अपनी मेहनत से रास्ता निकाल लेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों से सामंजस्य बनाकर चलें। तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। किसी पुराने मित्र से बहस हो सकती है, धैर्य रखें। पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है, खानपान में सावधानी रखें।

शुभ रंग: ग्रे, शुभ अंक: 8

मूलांक 5 (MULANK 5)

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और कोई नया काम शुरू करने के लिए उत्साहित रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक रह सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या स्थानांतरण के संकेत हैं। छात्रों को सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी। व्यस्त दिन के बावजूद मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 5

मूलांक 6 (MULANK 6)

आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए उत्तम रहेगा। कला, फैशन, संगीत या डिज़ाइन से जुड़े लोग सफलता पा सकते हैं। जीवनसाथी से सरप्राइज़ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। बच्चों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 9

मूलांक 7 (MULANK 7)

आज का दिन आत्मविश्लेषण और गहराई से सोचने का है। किसी गूढ़ विषय में आपकी रुचि बढ़ सकती है। छिपे हुए शत्रु परेशान कर सकते हैं, सतर्क रहें। कानूनी या दस्तावेज़ी मामलों में सतर्कता बरतें। प्रेम संबंधों में ठहराव का अनुभव हो सकता है, संवाद बनाए रखें। आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ना लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 2

मूलांक 8 (MULANK 8)

आज मेहनत का फल मिल सकता है, लेकिन राह आसान नहीं होगी। धन लाभ की संभावना है, परंतु किसी पुराने उधार को चुकता करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिबद्धता की सराहना होगी। पारिवारिक तनाव से मन थोड़ा विचलित हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें।

शुभ रंग: काला, शुभ अंक: 4

मूलांक 9 (MULANK 9)

आज का दिन उत्साह और जोश से भरा रहेगा। लीडरशिप की भूमिका निभाने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। युवाओं के लिए करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे। हालांकि क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बने काम बिगड़ सकते हैं।

शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 7

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story