आज का राशिफल 22 मई 2025: कैसा रहेगा गुरुवार का दिन ? पढ़ें मेष से मीन सभी 12 राशियों का Rashifal

Today Horoscope 19 June 2025: Daily Rashifal Zodiac Predictions
X

Aaj Ka Rashifal 19 June 2025: कैसा रहेगा गुरुवार का दिन? जानें तुला से मीन राशियों का राशिफल

Aaj ka Rashifal, 22 मई 2025: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal, 22 मई 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार (22 मई) को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, गुरुवार (22 मई) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल

आज का राशिफल मेष, (aaj ka rashifal mesh 22 May 2025)

शराब पीने से बचें नहीं तो आपका स्वास्थ्य डैमेज हो सकता है। जिसमें काफी धनखर्च होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में तनाव पैदा हो सकती है। ईमानदारी से अपना कार्य करें। समय के साथ सबकुछ सही हो जाएगा।

भाग्यशाली रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 4

आज का राशिफल वृषभ, (aaj ka rashifal vrishabh 22 May 2025)

आज अपना कीमती समय घर के कामों में लगा सकते हैं। पैसों को लेकर सावधान रहें, किसी को भी उधार देने से बचें। वित्तीय स्थिति आपकी काफी अच्छी रहेगी। कोई आपको आज खुशखबरी सुनाएगा। जिसकी वजह से आपका तनाव दूर हो जाएगा।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 99

आज का राशिफल मिथुन, (aaj ka rashifal mithun 22 May 2025)

मौज-मस्ती भरा दिन बिता सकते हैं। खुलकर एन्जॉय करें। यात्रा का योग है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। पैसा आज आपका माता या पिता के स्वास्थ्य पर काफी खर्च हो सकता है। जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति पर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 30

आज का राशिफल कर्क, (aaj ka rashifal kark 22 May 2025)
सकारात्मक होकर नए कार्य की शुरुआत करें। समय आपके फेवर में है। वित्तीय लाभ मिलेगा। प्रेमी के अलावा किसी से भी अपने मन की बात को शेयर न करें। कार्यस्थल पर सतर्क रहने की जरूरत है। सतर्क और समझदारी से काम लें।

भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 8

आज का राशिफल सिंह, (aaj ka rashifal singh 22 May 2025)
आज आप अपने सपनों को लेकर कार्य करेंगे। दिखावेपन से बचें। बच्चों की शिक्षा पर पैसा ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। फालतू के लोगों पर ध्यान देने से बचें। रोमांटिक मुलाकात आपका मूड बदल सकती है। किसी को भी अपनी ओर आकर्षित करने के लिए यह एक बेहतरीन दिन है।

भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 2

आज का राशिफल कन्या, (aaj ka rashifal kanya 22 May 2025)
फालतू के कार्यों पर अपना समय बरबाद करने से बचें। ऊर्जा का सही जगह इस्तेमाल करें। खाली समय में खेलकूद जैसी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। बच्चों को भी समय दें। आज कोई नया विचार आपके सामने आ सकता है। जिसको लेकर आप खुशी दिखेंगे।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 77

आज का राशिफल तुला, (aaj ka rashifal tula 22 May 2025)
अपने दिमाग को शांत रखने का प्रयास करें। किसी से भी बिना मतलब के उलझने से बचें। तनावमुक्त रहने पर ध्यान दें। पार्टी पर जा सकते हैं। यह पार्टी दोस्तों या रिश्तेदारों की हो सकती है। कपड़े खरीदारी का प्लान बनेगा।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 55

आज का राशिफल वृश्चिक, (aaj ka rashifal vrishchik 22 May 2025)

दूसरे भी आज आपकी खुशियों में शामिल हो सकते हैं। लापरवाही से बचें। पैसे बचाने की योजना बना सकते हैं। वित्तीय स्थिति आपकी सामान्य रहेगी लेकिन शाम के समय लाभ की स्थिति में पहुंच जाएगी। मौज-मस्ती भरा दिन बिताने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 75

आज का राशिफल धनु, (aaj ka rashifal dhanu 22 May 2025)
सकारात्मक विचारों के साथ कार्य को आगे बढ़ाएं। वित्तीय स्थिति को लेकर कोई भी फैसला लेने से बचें। प्रेमी के रिश्ते में गर्मजोशी बनी रहेगी। सावधानी बरतें। दूर का रिश्तेदार अचानक से आपके घर पर आ सकता है। जिसमें आपका काफी समय खर्च होगा।

भाग्यशाली रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 66

आज का राशिफल मकर, (aaj ka rashifal makar 22 May 2025)
आज आप दिनभर ऊर्जावान रहेंगे। जिसकी वजह से आपकी सेहत भी काफी अच्छी रहेगी। वित्तीय मामलों में सुधार होगा। नए प्रोजेक्ट पर आप कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। दिन का फायदा उठाने के लिए आप दोस्तों के साथ पार्टी पर जा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 55

आज का राशिफल कुंभ, (aaj ka rashifal kumbh 22 May 2025)
आज आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा काफी खूबसूरत रहेगा। अप्रत्याशित वित्तीय सहायता मिलने की संभावना है। वाणी के माध्यम से किसी को भी चोंट पहुंचानें से बचें। रोमांटिक दिन बिता सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेमी को समय दें।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 76

आज का राशिफल मीन, (aaj ka rashifal meen 22 May 2025)
वित्तीय मामलों को लेकर आपकी चिंता दूर होगी। प्रियजनों के साथ आपका दिन काफी अच्छा गुजरेगा। भावनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। धैर्य के साथ कार्य करें। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। किसी पर भी आश्रित होने से बचें। खुद के दम पर कार्य करें।

भाग्यशाली रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 40

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story