Aaj ka Rashifal, 15 जून 2025: रविवार का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन सभी 12 राशियों का राशिफल

Today Horoscope 29 June 2025: Daily Rashifal Zodiac Predictions
X

Aaj Ka Rashifal 29 June 2025: कैसा रहेगा रविवार का दिन? जानें तुला से मीन राशियों का राशिफल

Aaj ka Rashifal, 15 जून 2025: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal, 15 जून 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार (15 जून) को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मकर राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, रविवार (15 जून) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

मेष राशि (Aries Horoscope)
आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। करियर में कोई नया अवसर मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में कोई पुरानी बात उभर सकती है, संयम रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन नींद पूरी लें।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। निवेश को लेकर नई योजनाएं बन सकती हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। खान-पान में ध्यान दें, पेट संबंधित समस्या हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज का दिन उत्साह से भरा होगा। कार्यस्थल पर आपकी योग्यता की सराहना हो सकती है। यात्रा संभव है लेकिन सावधानी जरूरी है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)
मानसिक शांति के लिए ध्यान व योग का सहारा लें। निजी जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo Horoscope)
नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएगा।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)
कामकाज में व्यस्तता रहेगी, लेकिन परिणाम संतोषजनक होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। साझेदारी में लाभ होगा।

तुला राशि (Libra Horoscope)
पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। दाम्पत्य जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा। ऑफिस में दबाव महसूस कर सकते हैं लेकिन कार्य पूरा होगा। मानसिक तनाव से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यों में गति बनी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
यात्रा लाभकारी हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। पढ़ाई या शोध में लगे लोगों के लिए दिन अनुकूल है। किसी नजदीकी का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)
परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। कारोबार में धैर्य से काम लें। घर में शुभ कार्य की योजना बन सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज आपकी रचनात्मकता सभी को प्रभावित कर सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ समय बिताना सुकून देगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज आत्मविश्लेषण का दिन है। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। धन संबंधी फैसलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story