Aaj Ka Rashifal 7 August 2025: आज का राशिफल | गुरुवार | मेष से मीन | प्रेम, धन और स्वास्थ्य

7 अगस्त 2025, गुरुवार को चंद्र गोचर का असर सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा? आज का राशिफल में जानिए.
Aaj ka Rashifal 7 August 2025: गुरुवार को चंद्र गोचर के अनुसार कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव आने वाले हैं। चंद्रमा का गोचर धनु राशि पर रहेगा। स्वामी अश्विनी जी महाराज के अनुसार सिंह और धनु राशि वालों को करियर में सफलता मिल सकती है जबकि तुला राशि के लोगों को आर्थिक राहत मिलेगी। प्रेम, पैसा और स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? यहां पढ़िए नाम के पहले अक्षर पर आधारित मेष से मीन तक का चंद्र राशिफल।
मेष (Aries)
आज का दिन आपके करियर के लिए बेहद सकारात्मक है। आपकी लीडरशिप क्वालिटी और आत्मविश्वास से ऑफिस में छवि मजबूत होगी। अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। निजी जीवन में भी सामंजस्य बना रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा।
- प्यार: रिश्ते में भावनात्मक मजबूती आएगी। साथी के साथ बिताया समय संतुलन लाएगा।
- करियर: नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रमोशन के संकेत हैं।
- पैसा: निवेश से लाभ संभव, लेकिन जल्दबाज़ी से बचें।
- स्वास्थ्य: दांतों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, डॉक्टर की सलाह लें।
- लकी रंग: लाल, शुभ अंक: 29
वृषभ (Taurus)
आज का दिन व्यवसाय के विस्तार और आर्थिक प्रगति का है। कोई लंबित काम आज पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में स्थिरता बनी रहेगी।
- प्यार: संबंधों में सामंजस्य रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय।
- करियर: नए प्रोजेक्ट या साझेदारी की शुरुआत के लिए अनुकूल समय।
- पैसा: आर्थिक लाभ मिलेगा, निवेश से फायदा होगा।
- स्वास्थ्य: तनाव रहित दिन रहेगा, संतुलित खानपान जरूरी।
- लकी रंग: बैंगनी, शुभ अंक: 24
मिथुन (Gemini)
मिश्रित परिणामों वाला दिन है। मानसिक अस्थिरता से बचें और निर्णय सोच-समझकर लें। कोई पुराना प्रोजेक्ट आज रिवाइव हो सकता है।
- प्यार: रिश्तों में धैर्य रखें, जल्दबाज़ी से विवाद हो सकता है।
- करियर: नई शुरुआत का अवसर, लेकिन अनुशासन ज़रूरी।
- पैसा: संतुलित खर्च की सलाह दी जाती है।
- स्वास्थ्य: सिरदर्द या पाचन से संबंधित समस्या हो सकती है।
- लकी रंग: काला, शुभ अंक: 1
कर्क (Cancer)
आज आप मेहनत और मानसिक दृढ़ता से हर मुश्किल को पार कर सकते हैं। नया काम शुरू करने से पहले योजना बनाएं। प्रेम और समाजिक जीवन में सुधार होगा।
- प्यार: नए संबंध बन सकते हैं, पुराने रिश्तों में मजबूती आएगी।
- करियर: प्रोजेक्ट्स में फोकस बनाए रखें, अच्छे नतीजे मिलेंगे।
- पैसा: लाभ की संभावना है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें।
- स्वास्थ्य: नई फिटनेस रूटीन शुरू करना लाभकारी रहेगा।
- लकी रंग: हरा, शुभ अंक: 14
सिंह (Leo)
रचनात्मक कार्यों और प्रमोशन की संभावनाएं बन रही हैं। नए मौके मिल सकते हैं लेकिन पारिवारिक जीवन पर संतुलन बनाए रखें।
- प्यार: संबंधों में स्थिरता, साथी से सहयोग मिलेगा।
- करियर: नया प्रस्ताव मिल सकता है, निर्णय सोचकर लें।
- पैसा: प्रोजेक्ट से लाभ होगा, धन संग्रह करें।
- स्वास्थ्य: स्वस्थ आहार लें, पेट संबंधी परेशानी से बचें।
- लकी रंग: क्रीम, शुभ अंक: 22
कन्या (Virgo)
कठिन समय के बाद राहत मिलने का समय है। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं।
- प्यार: संबंधों में सुधार, पुराने विवाद खत्म होंगे।
- करियर: अंतरराष्ट्रीय या कानूनी कामों में सफलता मिलेगी।
- पैसा: धन प्राप्ति के संकेत, बचत बढ़ सकती है।
- स्वास्थ्य: फिटनेस में सुधार, नियमित जांच ज़रूरी।
- लकी रंग: सफेद, शुभ अंक: 8
तुला (Libra)
आर्थिक मामलों में राहत का दिन है। कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। निजी जीवन में कुछ तनाव रह सकता है, लेकिन बातचीत से समाधान संभव है।
- प्यार: साथी से पारदर्शिता ज़रूरी, संवाद बनाए रखें।
- करियर: काम में स्थिरता, नई योजना बन सकती है।
- पैसा: अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है।
- स्वास्थ्य: हल्की कमजोरी या थकान हो सकती है।
- लकी रंग: पीला, शुभ अंक: 16
वृश्चिक (Scorpio)
पुराने प्रयासों का फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानी आ सकती है, धैर्य रखें। नौकरी में तरक्की के योग हैं।
- प्यार: झगड़ों से बचें, समय निकालें और साथी को समझें।
- करियर: पुराने प्रोजेक्ट्स में सफलता के संकेत।
- पैसा: आर्थिक लाभ मिलेगा, निवेश में लाभ होगा।
- स्वास्थ्य: धीरे-धीरे सुधार होगा।
- लकी रंग: हरा, शुभ अंक: 19
धनु (Sagittarius)
आज का दिन थोड़ा रोमांचक और अप्रत्याशित घटनाओं से भरा हो सकता है। पुराने रिश्तों से जुड़ी बातें सामने आ सकती हैं।
- प्यार: पूर्व प्रेमी से मुलाकात संभव, सावधानी से पेश आएं।
- करियर: उत्कृष्ट प्रदर्शन के योग, लेकिन व्यवहार संतुलित रखें।
- पैसा: वित्तीय स्थिरता बनी रहेगी।
- स्वास्थ्य: ऊर्जा बनी रहेगी, योग का अभ्यास करें।
- लकी रंग: बैंगनी, शुभ अंक: 17
मकर (Capricorn)
सुबह सामान्य लेकिन शाम सकारात्मक बदलावों के साथ। जीवन में खुशियां लौटेंगी। कामकाज में उन्नति होगी।
- प्यार: संबंधों में गहराई आएगी, साथी से खुले मन से बात करें।
- करियर: नए प्रोजेक्ट से मुनाफा होगा।
- पैसा: धन आगमन के संकेत, निवेश बढ़ेगा।
- स्वास्थ्य: ठीक रहेगा, संतुलित आहार लें।
- लकी रंग: नारंगी, शुभ अंक: 6
कुंभ (Aquarius)
पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। धन संबंधी धोखाधड़ी से बचें। सामाजिक जीवन सक्रिय रहेगा।
- प्यार: परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा।
- करियर: नई रणनीति से फायदा मिलेगा।
- पैसा: धन के मामलों में सावधानी ज़रूरी।
- स्वास्थ्य: पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।
- लकी रंग: लाल, शुभ अंक: 28
मीन (Pisces)
पुरानी नाराज़गी को छोड़ आगे बढ़ने का समय है। नए अवसर मिलेंगे और लोग आपकी सराहना करेंगे।
- प्यार: आकर्षण बढ़ेगा, नए रिश्तों की शुरुआत संभव।
- करियर: महत्वपूर्ण निर्णय लेना सही रहेगा।
- पैसा: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
- स्वास्थ्य: पेट संबंधी समस्या से बचें, आहार संयमित रखें।
- लकी रंग: मरून, शुभ अंक: 9
