6 नवंबर का राशिफल: गुरुवार का दिन कैसा रहेगा? मेष से मीन तक जानें Aaj ka Rashifal

Horoscope today
X

आज का चंद्र राशिफल राशिफल

आज का राशिफल 6 नवंबर 2025, गुरुवार को स्वामी अश्विनी जी महाराज के अनुसार दैनिक चंद्र राशि भविष्यफल पढ़ें। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal: 6 नवंबर 2025, गुरुवार का दिन चंद्र गोचर के हिसाब से कैसा रहेगा? ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज कर्क राशि वालों को अगर रिश्तों को लेकर कोई समस्या आ रही थी तो वह ठीक होने की संभावना है। तुला वाले वाणी पर नियंत्रण रखें। कुंभ वालों का अधूरा काम पूरा होगा। विवाह के प्रस्ताव आने की संभावना है। कुछ राशियों का दिन सामान्य गुजरेगा तो वहीं कई राशियों के लिए खुशखबरी भरा दिन रहने वाला है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल।

"आज का राशिफल" आपके करियर, व्यापार, परिवार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में सरल और स्पष्ट जानकारी देगा। आपके लिए यह दैनिक राशिफल जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज, चित्रकूट धाम ने चंद्र गोचर के आधार पर तैयार किया है।

मेष राशि (Aries)

चंद्रमा आपके ही राशि में है, जिससे आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। नए अवसर सामने आएंगे। साझेदारी में काम करते समय सतर्क रहें। धन लाभ के योग हैं, परंतु खर्च भी बढ़ सकता है।

शुभ रंग: लाल

उपाय: हनुमान जी को गुड़-चना का भोग लगाएं।

वृषभ राशि (Taurus)

दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी, परंतु शाम तक परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। आर्थिक मोर्चे पर राहत मिलेगी। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। किसी पारिवारिक समारोह में भाग लेना पड़ सकता है। प्रिय व्यक्ति से संवाद बढ़ेगा।

शुभ रंग: सफेद

उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद पुष्प अर्पित करें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन संचार, रचनात्मकता और यात्रा से जुड़ा रहेगा। आपकी वाणी और तर्क शक्ति लोगों को प्रभावित करेगी। मार्केटिंग या मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ होगा। नया निवेश सोच-समझकर करें। किसी मित्र या रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा। पार्टनर के साथ अनबन की संभावना, संयम रखें।

शुभ रंग: हरा

उपाय: गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें।

कर्क राशि (Cancer)

परिवार और भावनाओं से जुड़ा दिन रहेगा। आपके संवेदनशील स्वभाव से रिश्तों में मधुरता आएगी। ऑफिस में किसी वरिष्ठ से सहयोग मिलेगा। धन संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें। किसी सदस्य की उपलब्धि से गर्व महसूस होगा। पुराने रिश्तों में सुधार के संकेत।

शुभ रंग: चांदी जैसा या हल्का नीला

उपाय: दूध में केसर डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

सिंह राशि (Leo)

आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। नए अवसर सामने आएंगे। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पदोन्नति के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी छोटे सदस्य की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग: सुनहरा

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि (Virgo)

विवेक और योजना के बल पर सफलता मिलेगी। आपकी कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी। विवादों में जीत मिलने की संभावना है। किसी बड़े सौदे पर चर्चा हो सकती है। साझेदारी में लाभ संभव। धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सामंजस्य और सुखद माहौल रहेगा।

शुभ रंग: नीला या हल्का हरा

उपाय: तुलसी के पौधे में दीपक जलाएं और विष्णु भगवान का ध्यान करें।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन आपके लिए सौंदर्य, सामंजस्य और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। जिन कामों को लेकर असमंजस में थे, उनमें आज स्पष्टता आएगी। नई योजनाएं फलीभूत होंगी। कला या फैशन जगत के लोगों को पहचान मिलेगी। धन आगमन के योग हैं, पर फिजूलखर्ची से बचें। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बितेगा।

शुभ रंग: नीला

उपाय: देवी लक्ष्मी की आराधना करें और कपूर जलाकर वातावरण को शुद्ध करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा, पर गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। छोटी-छोटी बातों पर तनाव से बचें। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, पर आप श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। किसी बुजुर्ग सदस्य की सलाह काम आएगी। रिश्तों में गहराई बढ़ेगी, पुराने मतभेद समाप्त होंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार के नियमों का पालन करें।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन सौभाग्यशाली रहेगा। आपकी योजना और परिश्रम से सफलता मिलेगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। निवेश से लाभ के योग हैं। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन खानपान नियंत्रित रखें।

शुभ रंग: पीला

उपाय: गुरुवार का व्रत करें और केले के पेड़ में जल चढ़ाएं।

मकर राशि (Capricorn)

आज आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी, परंतु आप उन्हें बखूबी निभाएंगे। अधिकारियों का समर्थन मिलेगा, नौकरी में तरक्की के संकेत। पुराने निवेश से लाभ संभव। घरेलू जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मजबूत रहेगा। कमर या पैरों में दर्द हो सकता है, आराम करें।

शुभ रंग: नीला

उपाय: शनि देव को तेल चढ़ाएं और काले तिल का दान करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज मानसिक एकाग्रता और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। जो काम लंबे समय से अधूरे थे, वे पूर्ण हो सकते हैं। तकनीकी या रिसर्च कार्यों में सफलता मिलेगी। नए स्रोतों से धन प्राप्ति के संकेत। मित्रों और परिजनों से सहयोग मिलेगा। सिंगल लोगों के लिए नया रिश्ता जुड़ सकता है। नींद की कमी या तनाव महसूस हो सकता है।

शुभ रंग: ग्रे

उपाय: शनिवार को गरीबों में भोजन वितरण करें।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन रचनात्मकता, भक्ति और आत्मिक शांति का रहेगा। आप अपने कार्यों को धैर्य और समझदारी से पूरा करेंगे। रचनात्मक या शिक्षण कार्यों में लाभ। धन लाभ की संभावना है, पर अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार के सदस्यों से प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेगा। जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। ध्यान और योग लाभदायक रहेंगे।

शुभ रंग: हल्का पीला

उपाय: विष्णु भगवान का ध्यान करें और गरीब बच्चों को फल बांटें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story