Aaj ka Rashifal 6 July 2025: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का दैनिक राशिफल

12 जुलाई 2025 राशिफल: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए दैनिक ज्योतिष भविष्यवाणी
X

12 जुलाई 2025 राशिफल: तुला से मीन राशि का दैनिक ज्योतिष भविष्यवाणी

Aaj ka Rashifal 6 July 2025: कैसा रहेगा रविवार का दिन? पढ़ें तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का दैनिक राशिफल।

Aaj ka Rashifal 6 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, 6 जुलाई 2025, रविवार को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज चंद्रमा दिन में तुला राशि में रहेगा और शाम 4 बजे के बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। ऐसे में राशि नाम के पहले अक्षर के आधार पर आज का दिन आपके लिए कई मायनों में खास रह सकता है।

स्वामी अश्विनी जी महाराज के अनुसार, आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से आपके प्यार, परिवार, करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ेगा? यह जानिए आज का राशिफल में।

पढ़ें- तुला से मीन राशि जातक 6 जुलाई 2025, रविवार का अपना दैनिक राशिफल।

तुला (Libra)

आज का दिन सामाजिक गतिविधियों के लिए अच्छा रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।

प्यार: रोमांटिक जीवन शानदार रहेगा। नए रिश्तों की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा।

परिवार: परिवार में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

नौकरी/व्यवसाय: कार्यक्षल पर ऑफिस पॉलिटिक्स से सतर्क रहें। व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखें।

धन-दौलत: आर्थिक लाभ की संभावना है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

सेहत: सेहत सामान्य रहेगी। तनाव से बचें और पर्याप्त आराम करें।

उपाय: शुक्राय नमः का जाप करें और मां दुर्गा को श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं।

वृश्चिक (Scorpio)

आज आर्थिक और व्यापारिक सफलता मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी।

प्यार: प्रेम जीवन में सावधानी बरतें। किसी गलतफहमी से बचने के लिए खुलकर बात करें।

परिवार: परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

नौकरी/व्यवसाय: व्यवसाय में विस्तार के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

धन-दौलत: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उधार लेन-देन में सावधानी बरतें।

सेहत: मानसिक तनाव कम करने के लिए व्यायाम करें। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु (Sagittarius)

आज आपकी ऊर्जा का स्तर उच्च रहेगा। दिन रोमांटिक और उत्साहपूर्ण रहेगा।

प्यार: प्रेम जीवन में रोमांस का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं।

परिवार: परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

नौकरी/व्यवसाय: व्यवसाय में स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

धन-दौलत: धन की प्लानिंग के लिए दिन अच्छा है। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

सेहत: सेहत सामान्य रहेगी। मानसिक तनाव से बचें और व्यायाम करें।

उपाय: गुरु मंत्र का जाप करें और पीली वस्तु का दान करें।

मकर (Capricorn)

आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पुरानी बीमारी उभर सकती है।

प्यार: प्रेम जीवन में सावधानी बरतें। पार्टनर के साथ गलतफहमी से बचें।

परिवार: परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की पढ़ाई पर ध्यान दें।

नौकरी/व्यवसाय: व्यवसाय में पार्टनरशिप से बचें। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है।

धन-दौलत: आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक खर्चों से बचें।

सेहत: पुरानी बीमारी से परेशानी हो सकती है। नियमित जांच कराएं।

उपाय: शनिदेव को तेल अर्पित करें।

कुंभ (Aquarius)

आज पार्टनरशिप में सावधानी बरतें। किसी अपरिचित पर भरोसा करने से बचें।

प्यार: प्रेम जीवन में तनाव हो सकता है। खुलकर बातचीत करें और गलतफहमियां दूर करें।

परिवार: परिवार में सलाह लेकर काम करें। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

नौकरी/व्यवसाय: कार्यक्षल पर विरोधियों से सतर्क रहें। व्यवसाय में सावधानी बरतें।

धन-दौलत: धन उधार देने से बचें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

सेहत: सेहत सामान्य रहेगी। मच्छरों से बचें, डेंगू या मलेरिया का खतरा हो सकता है।

उपाय: शनिदेव की पूजा करें और काले तिल का दान करें।

मीन (Pisces)

आज का दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है।

प्यार: प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सिंगल लोगों को नया रिश्ता मिल सकता है।

परिवार: परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से खुशी का माहौल रहेगा।

नौकरी/व्यवसाय: व्यवसाय में अपनी योजनाओं पर ध्यान दें। नौकरी में सफलता मिलेगी।

धन-दौलत: वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

सेहत: लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत मिल सकती है।

उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें और तुलसी के पास दीपक जलाएं।

(Disclaimer: राशिफल सामान्य भविष्यवाणी है। व्यक्तिगत परामर्श के लिए किसी अनुभवी ज्योतिषी से संपर्क करें। ग्रहों की चाल और व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर परिणाम भिन्न हो सकते हैं।)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story