5 सितंबर का राशिफल: शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा? मेष से मीन तक जानें Aaj ka Rashifal

आज का चंद्र राशिफल राशिफल
Aaj Ka Rashifal: 5 सितंबर 2025, शुक्रवार का दैनिक राशिफल आपके दिन को बेहतर बनाने में मदद करेगा। जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज, चित्रकूट धाम द्वारा तैयार चंद्र गोचर पर आधारित "आज का राशिफल" आपके करियर, व्यापार, परिवार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में सरल और स्पष्ट जानकारी देगा।
आज बुध ग्रह की खास स्थिति और चंद्रमा का मकर राशि में गोचर कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए उपाय भी दिए गए है। इससे आप अपने दिन सकारात्मक और सफल बना सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपकी अपेक्षाओं से थोड़ा अलग रह सकता है। मन में बेचैनी और जल्दबाजी बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में दूसरों के साथ टकराव हो सकता है, इसलिए संवाद में विनम्रता बनाए रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है, लेकिन शाम तक संबंध सुधर सकते हैं। पैसों के मामले में कोई नया खर्च सामने आ सकता है।
उपाय: लाल रंग की वस्तु का दान करें।
शुभ अंक: 9, शुभ रंग: लाल
वृषभ राशि (Taurus)
आज आप प्रैक्टिकल सोच के साथ आगे बढ़ेंगे और कामों में स्थिरता रहेगी। कार्यस्थल पर कोई अधूरा प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। विशेषकर गले या गर्दन से जुड़ी परेशानी। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ अंक: 6, शुभ रंग: क्रीम
मिथुन राशि (Gemini)
दिन बहुत सक्रिय और संवाद प्रधान रहेगा। आपकी बातचीत की कला से लोग प्रभावित होंगे। मीडिया, मार्केटिंग या शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात या बातचीत हो सकती है। प्रेम संबंधों में नया मोड़ आ सकता है। छोटी यात्रा भी संभव है।
उपाय: तुलसी के पौधे को जल चढ़ाएं।
शुभ अंक: 5, शुभ रंग: हरा
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन परिवारिक मामलों पर केंद्रित रहेगा। घर में कोई आवश्यक निर्णय लेना पड़ सकता है। माता-पिता से बातचीत में संवेदनशीलता दिखाएं। धन से जुड़े निर्णयों में जल्दबाजी से बचें। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन आप थोड़ा भावनात्मक महसूस कर सकते हैं। शांति बनाए रखें।
उपाय: चावल और दूध का दान करें।
शुभ अंक: 2, शुभ रंग: सफेद
सिंह राशि (Leo)
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कोई नया निर्णय लेने का समय आ सकता है, जो आगे चलकर लाभदायक होगा। कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी। यदि इंटरव्यू या मीटिंग है, तो परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी असहमति हो सकती है।
उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं।
शुभ अंक: 1, शुभ रंग: सुनहरा
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन आत्मनिरीक्षण के लिए उपयुक्त है। आप कई मुद्दों को लेकर विचारों में डूबे रह सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर पाचन या त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर ही निवेश करें। कार्यस्थल पर धीमापन रह सकता है, लेकिन आपके विचारों की सराहना होगी।
उपाय: हरे मूंग का दान करें।
शुभ अंक: 5, शुभ रंग: हल्का हरा
तुला राशि (Libra)
आज चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आपकी भावनाएं गहराई लिए होंगी। आप संबंधों को लेकर ज्यादा संवेदनशील महसूस कर सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। यदि कोई फैसला लेना हो, तो भावुकता के बजाय तर्क से काम लें। कार्यक्षेत्र में रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
उपाय: देवी लक्ष्मी की पूजा करें।
शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 6
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन थोड़ा गूढ़ हो सकता है। आप खुद में रहना पसंद करेंगे और ज्यादा सामाजिक नहीं रहेंगे। मानसिक शांति के लिए ध्यान या आत्ममंथन करें। कोई पुराना रहस्य उजागर हो सकता है या अतीत की कोई बात सामने आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। विशेष रूप से नींद और मानसिक तनाव से।
उपाय: जल में कुश डालकर स्नान करें।
शुभ रंग: गहरा लाल, शुभ अंक: 9
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन मिलनसार रहेगा। आप नए लोगों से मिल सकते हैं या सामाजिक मंच पर कोई सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। किसी समूह या टीम के साथ मिलकर कार्य करना लाभकारी रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सकारात्मक है। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिल सकता है।
उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें।
शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 3
मकर राशि (Capricorn)
आज आप पूरी तरह से व्यावसायिक और लक्ष्य केंद्रित रहेंगे। नौकरी या व्यापार में नए अवसर सामने आ सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण मीटिंग या प्रेजेंटेशन सफल रह सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में थोड़ा समय देना जरूरी होगा, नहीं तो दूरी बन सकती है।
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
शुभ रंग: ग्रे, शुभ अंक: 8
कुम्भ राशि (Aquarius)
आज का दिन ज्ञान और विचारों के विस्तार का है। आप किसी नई दिशा में सोच सकते हैं। चाहे वो शिक्षा हो, यात्रा हो या आध्यात्मिकता। विदेशी संपर्कों से लाभ हो सकता है। किसी ऑनलाइन कोर्स में दाखिला लेने का विचार बन सकता है। रिश्तों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, पर ये अस्थायी है।
उपाय: शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 7
मीन राशि (Pisces)
आज आपकी भावनाएं बहुत गहरी हो सकती हैं। रिश्तों में अचानक बदलाव संभव है। कोई पुराना रिश्ता टूट सकता है या कोई नया आरंभ हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, लेकिन किसी पुराने निवेश से राहत मिल सकती है। ध्यान और एकांत में समय बिताना फायदेमंद रहेगा।
उपाय: किसी वृद्ध ब्राह्मण को भोजन कराएं।
शुभ रंग: बैंगनी, शुभ अंक: 2
