31 जुलाई 2025 राशिफल: कैसा रहेगा गुरुवार? जानें मेष से कन्या राशि वालों का चंद्र गोचर Rashifal

Aaj ka rashifal: 31 जुलाई 2025, गुरुवार का दिन चंद्र गोचर के अनुसार कैसा रहेगा? स्वामी अश्विनी जी महाराज के अनुसार मेष राशि वालों को आज नए मौके मिल सकते हैं। दोस्तों से मदद मिलने की संभावना है। मिथनु वालों का दिन अच्छा गुजरेगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। यहां जानिए गुरुवार (31 जुलाई) का मेष से कन्या राशि वालों का चंद्र राशिफल।
आज का मेष राशिफल (31 July Aries Horoscope)
आज का दिन: आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आपकी उत्साही प्रवृत्ति से लोग प्रभावित होंगे और सामाजिक तौर पर आपका सम्मान बढ़ेगा।
प्यार: पार्टनर के साथ आज कुछ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। सिंगल लोगों को किसी खास से मिलने का मौका मिल सकता है।
करियर: कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने प्रोजेक्ट पर सफलता मिल सकती है। बॉस आपसे खुश रहेंगे।
पैसा: आज निवेश करने के लिए अनुकूल समय है, लेकिन बिना जांच-पड़ताल किए पैसे न लगाएं।
लकी रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9
आज का वृषभ राशिफल (31 July Taurus Horoscope)
आज का दिन: दिन थोड़ा मिला-जुला रह सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें और किसी भी प्रकार की अनदेखी से बचें।
प्यार: पुराने मतभेद दूर होंगे और संबंधों में मिठास लौटेगी। दाम्पत्य जीवन में सुधार आएगा।
करियर: नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई प्रस्ताव मिल सकता है। ऑफिस में सहयोगियों से अच्छे संबंध बनेंगे।
पैसा: आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, परंतु अनावश्यक खर्चों से सावधान रहें।
लकी रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6
आज का मिथुन राशिफल (31 July Gemini Horoscope)
आज का दिन: आज का दिन विचारशील और योजना बनाने के लिए उपयुक्त है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे कुछ नया सीखने को मिलेगा।
प्यार: लव लाइफ में कुछ नयापन लाने की ज़रूरत है। साथी के साथ समय बिताएं और संवाद बढ़ाएं।
करियर: काम के क्षेत्र में रचनात्मक सोच से लाभ होगा। प्रमोशन की संभावना है।
पैसा: कोई पुराना कर्ज चुकता हो सकता है। फालतू खर्चों पर नियंत्रण रखें।
लकी रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3
आज का कर्क राशिफल (31 July Cancer Horoscope)
आज का दिन: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी जरूरी निर्णय को लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार से भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
प्यार: रिश्तों में भावनात्मक गहराई आएगी। साथी से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है।
करियर: कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत से आप आगे बढ़ेंगे। अधिकारी वर्ग से सराहना मिलेगी।
पैसा: आज आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
लकी रंग: चांदी, भाग्यशाली अंक: 2
आज का सिंह राशिफल (31 July Leo Horoscope)
आज का दिन: आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता आज चरम पर होगी। लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे।
प्यार: पार्टनर से कोई पुराना विवाद सुलझेगा। साथ में समय बिताने से रिश्ता और गहरा होगा।
करियर: नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज की प्लानिंग सफल हो सकती है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।
पैसा: धन संबंधी मामलों में दिन अच्छा रहेगा। पैसों की आवक संतोषजनक रहेगी।
लकी रंग: सुनहरा, भाग्यशाली अंक: 1
आज का कन्या राशिफल (31 July Leo Horoscope)
आज का दिन: आज का दिन धैर्य और संयम से कार्य करने का है। किसी भी निर्णय को जल्दबाज़ी में न लें। परिवार का साथ मिलेगा।
प्यार: साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है, लेकिन बातचीत से समाधान संभव है। सिंगल लोगों को सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए।
करियर: कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा लेकिन आप पूरी जिम्मेदारी से उसे निभा पाएंगे। धैर्य से काम लें।
पैसा: खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। कोई जरूरी वस्तु खरीदने का विचार बन सकता है।
लकी रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5
