आज का राशिफल: कैसा रहेगा बुधवार [30 जुलाई] का दिन?, पढ़ें तुला से मीन राशि वालों का Rashifal

tula se meen aaj ka rashifal
X

तुला से मीन का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal, 30 जुलाई 2025: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार तुला से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal, 30 जुलाई 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार (30 जुलाई) को सावन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कन्या राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, बुधवार (30 जुलाई) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें तुला से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का चंद्र राशिफल।

तुला (Libra)

आज का दिन: आज आप मानसिक रूप से सक्रिय और स्फूर्तिवान महसूस करेंगे। किसी रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

प्यार: रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। विवाहित जातकों के लिए जीवनसाथी से विशेष सहयोग मिलेगा।

करियर: कामकाज में सफलता मिलेगी। किसी पुराने प्रोजेक्ट में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो अच्छा अवसर मिल सकता है।

पैसा: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। निवेश करने के लिए समय अनुकूल है।

लकी अंक: 7, शुभ रंग: क्रीम

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन: आज किसी बड़े निर्णय से बचें। ग़लतफहमी या जल्दबाज़ी से नुकसान हो सकता है। शांत रहना और सोच-समझकर बोलना बेहतर रहेगा।

प्यार: पार्टनर से भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। आपसी संवाद बनाए रखें और गलतफहमियों को बढ़ने न दें।

करियर: कार्यक्षेत्र में दबाव रह सकता है, लेकिन आप हर चुनौती से पार पा लेंगे। किसी सीनियर से मतभेद हो सकता है।

पैसा: वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें। कोई पुराना उधार वापस मिल सकता है।

लकी अंक: 2, शुभ रंग: मरून

धनु (Sagittarius)

आज का दिन: दिन आपके लिए रोमांचक रह सकता है। पुराने अधूरे कार्य पूरे होने के संकेत हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।

प्यार: प्रेम संबंधों में ताजगी आएगी। सिंगल जातकों को आज किसी खास से मिलने का मौका मिल सकता है।

करियर: आपकी मेहनत रंग लाएगी। पदोन्नति के योग हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगेगा।

पैसा: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

लकी अंक: 3, शुभ रंग: बैंगनी

मकर (Capricorn)

आज का दिन: दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्ती से हो सकती है, लेकिन दोपहर के बाद गति बढ़ेगी। निजी जीवन में कुछ बदलाव के संकेत हैं।

प्यार: जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। पुराने रिश्तों में फिर से गर्मजोशी आ सकती है।

करियर: कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी। टीम के साथ अच्छे तालमेल से काम आसानी से पूरा होगा।

पैसा: पैसों को लेकर अधिक सोच-विचार करने की ज़रूरत नहीं है, स्थिति संतुलित रहेगी।

लकी अंक: 6, शुभ रंग: स्लेटी

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन: आज का दिन आत्ममंथन और योजना बनाने के लिए उपयुक्त है। परिवार के साथ कुछ समय बिताना सुकून देगा।

प्यार: रिश्तों में सुधार होगा। पार्टनर से पुरानी शिकायतें दूर हो सकती हैं। नए रिश्तों की शुरुआत के योग बन रहे हैं।

करियर: नए प्रोजेक्ट में हाथ डाल सकते हैं। बिज़नेस पार्टनरशिप से लाभ होगा। इंटरव्यू या मीटिंग में सफलता मिल सकती है।

पैसा: फायदे के अच्छे योग हैं। निवेश सोच-समझकर करें तो अच्छा लाभ मिलेगा।

लकी अंक: 8, शुभ रंग: नीला

मीन (Pisces)

आज का दिन: आज का दिन भावनात्मक रूप से गहराई भरा रहेगा। ध्यान और आध्यात्मिकता की ओर झुकाव हो सकता है। किसी गुरु या बुजुर्ग का मार्गदर्शन मिलेगा।

प्यार: प्रेम संबंधों में विश्वास और समर्पण बढ़ेगा। विवाहित जातकों के लिए दिन स्नेहपूर्ण रहेगा।

करियर: काम के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं। ऑफिस में किसी पुराने सहकर्मी से सहयोग मिलेगा।

पैसा: पैसों के मामले में आज थोड़ा सतर्क रहना होगा। ज़रूरत से ज़्यादा खर्च करने से बचें।

लकी अंक: 9, शुभ रंग: हल्का पीला

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story