आज का राशिफल: कैसा रहेगा बुधवार [30 जुलाई] का दिन?, पढ़ें मेष से कन्या राशि वालों का Rashifal

Aaj ka Rashifal, 30 जुलाई 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार (30 जुलाई) को सावन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कन्या राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, बुधवार (30 जुलाई) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर कन्या राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।
मेष (Aries)
आज का दिन: आज का दिन ऊर्जा और जोश से भरा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जो आपके दिन को खास बना देगी। परिवार में किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं, धैर्य रखें।
प्यार: लव लाइफ में थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन बातचीत से हल निकल आएगा। सिंगल लोगों को किसी खास से मुलाकात होने के संकेत हैं।
करियर: कार्यस्थल पर मेहनत का फल मिलेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। यदि आप प्रमोशन की राह देख रहे हैं तो यह समय अनुकूल हो सकता है।
पैसा: वित्तीय स्थिति सामान्य रहेगी। गैर-जरूरी खर्चों से बचें। निवेश सोच-समझकर करें।
लकी अंक: 5, शुभ रंग: लाल
वृषभ (Taurus)
आज का दिन: दिन स्थिरता और संतुलन से भरा रहेगा। कोई लंबित कार्य पूरा हो सकता है। मानसिक शांति महसूस करेंगे।
प्यार: जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है।
करियर: नए अवसर मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उनके लिए अच्छा समय है।
पैसा: आर्थिक लाभ की संभावना है। किसी पुराने निवेश से फायदा हो सकता है।
लकी अंक: 8, शुभ रंग: गुलाबी
मिथुन (Gemini)
आज का दिन: किसी पुराने काम को फिर से शुरू करने का विचार आ सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
प्यार: लव लाइफ में रोमांच बना रहेगा। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बन सकती हैं।
करियर: कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास बना रहेगा। किसी प्रोजेक्ट की तारीफ मिल सकती है।
पैसा: फिजूलखर्ची से बचें। अचानक यात्रा पर खर्च हो सकता है।
लकी अंक: 3, शुभ रंग: आसमानी
कर्क (Cancer)
आज का दिन: परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मन में नए विचार आएंगे जो आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे।
प्यार: दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। नए रिश्तों की शुरुआत करने के लिए उत्तम समय है।
करियर: नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बॉस आपके काम से खुश होंगे।
पैसा: पैसे का निवेश सोच-समझकर करें। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है।
लकी अंक: 6, शुभ रंग: सफेद
सिंह (Leo)
आज का दिन: आपका आत्मविश्वास आज सातवें आसमान पर रहेगा। किसी बड़े निर्णय के लिए दिन अनुकूल है।
प्यार: प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी। पार्टनर के साथ मतभेद सुलझेंगे।
करियर: नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। टीमवर्क में सफलता मिलेगी।
पैसा: आज धन लाभ के संकेत हैं। कोई रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
लकी अंक: 1, शुभ रंग: सुनहरा
कन्या (Virgo)
आज का दिन: आज दिन भर आपकी योजनाओं में सकारात्मकता बनी रहेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है।
प्यार: लव लाइफ में सुकून मिलेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक बातचीत हो सकती है।
करियर: कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी। छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
पैसा: बजट बनाकर खर्च करें। बचत को प्राथमिकता दें।
लकी अंक: 9, शुभ रंग: हरा
