आज का राशिफल (28 June 2025): कैसा रहेगा शनिवार का दिन? पढ़ें तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि का Rashifal

aaj ka rashifal
X

कैसा रहेगा आज का दिन? जानें तुला से मीन राशियों का राशिफल

Aaj ka Rashifal, 28 June 2025: चंद्र राशि के अनुसार तुला से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal 28 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (28 जून) को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कर्क राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शनिवार का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें पढ़ें तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का दैनिक राशिफल।

तुला राशि (Libra)
नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ समय है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। तनाव से राहत पाने के लिए ध्यान या योग करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि (Scorpio)
महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। मानसिक तनाव से घिरे रह सकते हैं, संयम जरूरी है। जीवनसाथी की सलाह उपयोगी साबित होगी। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। पुराने रोग फिर उभर सकते हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 3

धनु राशि (Sagittarius)
विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। करियर में प्रगति होगी। रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा। यात्राएं फलदायी रहेंगी लेकिन थकान ला सकती हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 8

मकर राशि (Capricorn)
आज आप व्यावसायिक फैसलों में तेज नजर आएंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। रीढ़ या कमर से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 4

कुंभ राशि (Aquarius)
नई योजनाएं बन सकती हैं, लेकिन जल्दबाजी में फैसले से बचें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य में लापरवाही न बरतें। खानपान संतुलित रखें।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

मीन राशि (Pisces)
कला, साहित्य या संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है। भावनाएं प्रबल रहेंगी, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। पेट से जुड़ी दिक्कत रह सकती है।

शुभ रंग: सिल्वर

शुभ अंक: 2

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story