आज का राशिफल (28 June 2025): कैसा रहेगा शनिवार का दिन? पढ़ें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या राशि का Rashifal

कैसा रहेगा आज का राशिफल?, पढ़ें
Aaj ka Rashifal 28 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (28 जून) को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कर्क राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शनिवार (28 जून) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि का दैनिक राशिफल।
मेष राशि (Aries)
आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार में निवेश से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
वृषभ राशि (Taurus)
कोई पुराना मित्र संपर्क कर सकता है। कार्यों में थोड़ी देरी हो सकती है, धैर्य रखें। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में स्पष्टता बनाए रखें। थकान महसूस हो सकती है, आराम जरूरी है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी योजना को सराहा जाएगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, हालांकि अनावश्यक खर्चों से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 5
कर्क राशि (Cancer)
परिवार के साथ समय बिताना सुकून देगा। करियर में नई दिशा मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। सिरदर्द या आंखों में तनाव रह सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
सिंह राशि (Leo)
नेतृत्व की क्षमता आज उभरकर सामने आएगी। सहकर्मी आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
कन्या राशि (Virgo)
ध्यान और आत्मचिंतन का दिन है। आज छोटी-छोटी बातों में उलझने से बचें। आर्थिक रूप से स्थिरता बनी रहेगी। किसी रिश्तेदार से अनबन हो सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत में सुधार होगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 9
