Aaj ka Rashifal 28 August 2025: आज का राशिफल| गुरुवार| मेष से कन्या

Aries to Virgo Horoscope, Aaj Ka Rashifal
X
28 अगस्त 2025 को चंद्र गोचर के अनुसार मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा? स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानिए।

Aaj ka rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 28 अगस्त 2025 (गुरुवार) को ऋषि पंचमी का पावन पर्व है। चंद्र गोचर के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा? स्वामी अश्विनी जी महाराज के अनुसार आज वृषभ-मिथुन राशि वालों के दिन की शुरुआत काफी धीमी हो सकती है लेकिन बाद में लाभ मिलेगा। सिंह और कन्या राशि वाले करियर में फोकस करें, सफलता मिलेगी। वहीं कुछ राशियों का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। यहां जानिए गुरुवार (28 अगस्त) का मेष से कन्या राशि वालों का चंद्र राशिफल।

मेष राशिफल 28 अगस्त 2025 (Aaj ka Mesh Rashifal)

आज का दिन आत्मबल से भरा रहेगा। अगर आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी योजना और कार्यशैली की सराहना होगी। पेट से जुड़ी कुछ शिकायत हो सकती है, हल्का भोजन लें।

शुभ रंग: लाल

टिप: आज किसी जरूरतमंद को लाल वस्त्र या फल दान करें, लाभ होगा।

वृषभ राशिफल 28 अगस्त 2025 (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

दिन शुरुआत में थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन दोपहर के बाद भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन मध्यम है, लेकिन निवेश करने से पहले सलाह अवश्य लें। घर-परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने रोग में राहत मिलने की संभावना है।

शुभ रंग: गुलाबी

टिप: श्रीसूक्त का पाठ करें, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन राशिफल 28 अगस्त 2025 (Aaj ka Mithun Rashifal)

आज का दिन नई योजनाओं के लिए अच्छा है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। संबंधों में मिठास बनी रहेगी। छात्रों के लिए दिन ज्ञानवर्धक रहेगा। मानसिक थकावट से बचें, नींद पूरी करें।

शुभ रंग: हरा

टिप: तुलसी को जल अर्पित करें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।

कर्क राशिफल 28 अगस्त 2025 (Aaj ka Kark Rashifal)

आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें। आंखों की देखभाल करें, स्क्रीन टाइम सीमित रखें।

शुभ रंग: सफेद

टिप: किसी वृद्ध को दूध या फल दान करें, विशेष पुण्य मिलेगा।

सिंह राशिफल 28 अगस्त 2025 (Aaj ka Singh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्लेषण का है। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले परिवार या गुरु से सलाह लें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें। उच्च रक्तचाप से परेशान लोग सतर्क रहें।

शुभ रंग: सुनहरा

टिप: भगवान सूर्य को अर्घ्य दें और आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशिफल 28 अगस्त 2025 (Aaj ka Kanya Rashifal)

आज का दिन लक्ष्य साधने का है। आप जिस प्रोजेक्ट पर लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उसमें सफलता के संकेत हैं। ऑफिस में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। शरीर में थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, जल सेवन बढ़ाएं।

शुभ रंग: आसमानी नीला

टिप: श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें और "गं गणपतये नमः" मंत्र का जाप करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story