27 अक्टूबर का राशिफल: सोमवार का दिन कैसा रहेगा? मेष से मीन तक जानें Aaj ka Rashifal

Horoscope today
X

आज का चंद्र राशिफल राशिफल

आज का राशिफल 27 अक्टूबर 2025, सोमवार को स्वामी अश्विनी जी महाराज के अनुसार दैनिक चंद्र राशि भविष्यफल पढ़ें। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा और उपाय?

Aaj Ka Rashifal: 27 अक्टूबर 2025, सोमवार का दिन चंद्र गोचर के हिसाब से कैसा रहेगा? ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज मेष राशि वालों को अपनी भावनाओं में नियंत्रण रखने की जरूरत है। पारिवारिक खुशियां बढ़ेंगी। मिथुन राशि वालों को कई क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। कुंभ वालों के जीवन में अचानक से परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। कुछ राशियों का दिन सामान्य गुजरेगा तो वहीं कुछ राशियों के लिए खुशखबरी भरा दिन रहने वाला है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल।

"आज का राशिफल" आपके करियर, व्यापार, परिवार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में सरल और स्पष्ट जानकारी देगा। आपके लिए यह दैनिक राशिफल जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज, चित्रकूट धाम ने चंद्र गोचर के आधार पर तैयार किया है।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास लोगों को प्रभावित करेगा। हालांकि भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। किसी मित्र या सहकर्मी से प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। माइग्रेन या सिरदर्द हो सकता है।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज आप आत्मचिंतन में समय बिताना चाहेंगे। कोई पुरानी चिंता मन को व्यस्त रख सकती है, लेकिन दोपहर बाद स्थिति सुधर जाएगी। आर्थिक दृष्टि से दिन स्थिर रहेगा। किसी पारिवारिक सलाह को नजरअंदाज न करें। पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर होंगी। नींद की कमी या थकान हो सकती है।

उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

मिथुन राशि (Gemini)

आज आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। ऑफिस में नए कॉन्टैक्ट बन सकते हैं। यदि आप मीडिया, लेखन या शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं तो सफलता निश्चित है। यात्रा के योग हैं। रोमांटिक दिन रहेगा। गला या कंधे में दर्द हो सकता है।

उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

कर्क राशि (Cancer)

आज चंद्रमा आपकी ही राशि में है, इसलिए यह दिन आपके लिए विशेष रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन भावनाओं में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य से मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक मामलों में संयम रखें। प्रेमी के साथ गहराई से संवाद करें। मनोवैज्ञानिक थकान हो सकती है।

उपाय: चावल और दूध का दान करें।

सिंह राशि (Leo)

आज आप शांत और गंभीर मूड में रहेंगे। किसी बड़े निर्णय से पहले अनुभवी व्यक्ति की राय लें। कार्यक्षेत्र में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। आपका आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ाएगा। पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं, धैर्य रखें। पेट या लीवर से जुड़ी समस्या हो सकती है।

उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें और लाल कपड़े पहनें।

कन्या राशि (Virgo)

आज चंद्रमा लाभ भाव में रहेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है। व्यवसाय में नए संपर्क लाभ देंगे। दोस्तों या भाई-बहनों से मदद मिलेगी। दिन का दूसरा भाग ज्यादा शुभ रहेगा। रिश्ते में नयापन आएगा। ऊर्जा और जोश बना रहेगा।

उपाय: तुलसी के पौधे में दीपक जलाएं।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन आपके लिए पेशेवर दृष्टि से सकारात्मक रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हालांकि भावनाओं को नियंत्रण में रखें, वरना छोटे मुद्दे भी बड़े लग सकते हैं। माता-पिता की सलाह काम आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पेट से जुड़ी हल्की समस्या संभव।

उपाय: देवी लक्ष्मी की आराधना करें और सफेद वस्त्र पहनें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

चंद्रमा आपके भाग्य भाव में सक्रिय है, जिससे आज का दिन शुभ अवसर लेकर आएगा। शिक्षा, यात्रा या करियर से जुड़ा कोई निर्णय फायदेमंद रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्ते में भरोसा और गहराई बढ़ेगी। थकान महसूस हो सकती है।

उपाय: तांबे के पात्र में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन थोड़ा मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का तुरंत परिणाम नहीं मिलेगा, लेकिन धैर्य रखें। धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतें। किसी के प्रति अत्यधिक अपेक्षा न रखें। आध्यात्मिक क्रियाओं से मन शांत होगा। पुराने विवाद खत्म होंगे। ब्लड प्रेशर सामान्य रखें।

उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।

मकर राशि (Capricorn)

आज आपके रिश्तों की परीक्षा हो सकती है। जीवनसाथी या पार्टनर से मतभेद संभव हैं, लेकिन संवाद से सब सुलझ जाएगा। कारोबार में नया अवसर मिल सकता है। जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने का समय है। ईगो से बचें, तभी रिश्ते मधुर रहेंगे। गर्दन या पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है।

उपाय: भगवान शिव की आराधना करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज कार्यक्षेत्र में अचानक परिवर्तन की संभावना है। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपकी प्लानिंग और अनुशासन से बॉस प्रभावित होंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। परिवार से जुड़ी चिंता दूर होगी। रोमांस में नयापन महसूस होगा। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय: नीले रंग के वस्त्र पहनें और शनिदेव को तेल अर्पित करें।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। कलाकार, लेखक और संगीत क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। पुराने अधूरे कार्य पूरे होंगे। पार्टनर से सपोर्ट मिलेगा, रिश्ता मजबूत होगा। मानसिक शांति बनी रहेगी।

उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या पीले फूल अर्पित करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story