आज का राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें तुला to मीन 27 जून का दैनिक rashifal

aaj ka rashifal
X

कैसा रहेगा आज का दिन? जानें तुला से मीन राशियों का राशिफल

Aaj ka Rashifal 27 June 2025: चंद्र राशि के अनुसार तुला से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal 27 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (27 जून) को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कर्क राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शुक्रवार (27 जून) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें तुला से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

तुला राशि (Libra)
आज आपकी कूटनीतिक बातों से काम बन सकते हैं। नौकरी में मान-सम्मान मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन लाभदायक है। प्रेम जीवन में स्पष्टता रखें। निवेश सोच-समझकर करें।

शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 7

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रह सकते हैं। साझेदारी में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से अच्छा सहयोग मिलेगा। धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है।

शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 8

धनु राशि (Sagittarius)
भाग्य आपके साथ है। आज आपके साहस और प्रयास से विशेष सफलता मिलेगी। छात्रों को शिक्षा में अच्छी खबर मिल सकती है। कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 3

मकर राशि (Capricorn)
आज जिम्मेदारियों का भार अधिक रहेगा, लेकिन आप इसे अच्छी तरह निभाएंगे। भूमि-भवन संबंधी कार्यों में सफलता के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 8

कुंभ राशि (Aquarius)
आज कोई पुराना मित्र संपर्क कर सकता है। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। योग और ध्यान लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी, शुभ अंक: 4

मीन राशि (Pisces)
क्रिएटिव कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कलाकारों और लेखक वर्ग के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। मानसिक शांति बनी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं। संतान से सुख मिलेगा।

शुभ रंग: आसमानी, शुभ अंक: 2

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story