आज का राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष to कन्या 27 जून का दैनिक rashifal

कैसा रहेगा आज का राशिफल?, पढ़ें
Aaj ka Rashifal 27 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (27 जून) को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कर्क राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शुक्रवार (27 जून) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर कन्या राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।
मेष राशि (Aries)
आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कोई पुराना अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा। पारिवारिक मामलों में थोड़ी स्पष्टता रखें। यात्रा के योग हैं।
शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 9
वृषभ राशि (Taurus)
आर्थिक मामलों में आज सतर्क रहना जरूरी है। खर्चों में अनावश्यक बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी से मतभेद संभव है, लेकिन धैर्य से हल हो जाएगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।
शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 6
मिथुन राशि (Gemini)
आज आपके विचारों की प्रशंसा होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नए निवेश से पहले सलाह जरूर लें। सेहत का ध्यान रखें, विशेषकर गला और आंखों से जुड़ी समस्या।
शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 5
कर्क राशि (Cancer)
धार्मिक और आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है।
शुभ रंग: क्रीम, शुभ अंक: 2
सिंह राशि (Leo)
कर्म के क्षेत्र में उन्नति होगी। किसी बड़ी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। घर में बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
शुभ रंग: सुनहरा, शुभ अंक: 1
कन्या राशि (Virgo)
आज मानसिक तनाव थोड़ा रह सकता है, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति सुधरेगी। किसी पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा। घर के किसी सदस्य की तबीयत को लेकर चिंता हो सकती है।
शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 4
