आज का राशिफल: कैसा रहेगा बुधवार [25 जून] का दिन?, पढ़ें तुला से मीन राशि वालों का Rashifal

aaj ka rashifal
X

कैसा रहेगा आज का दिन? जानें तुला से मीन राशियों का राशिफल

Aaj ka Rashifal, 25 जून 2025: चंद्र राशि के अनुसार तुला से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal, 25 जून 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार (25 जून) को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, बुधवार (25 जून) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें तुला से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

तुला राशि (Libra)

आर्थिक दृष्टि से लाभकारी दिन है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कला और संगीत के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पहचान मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन खानपान पर ध्यान दें।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 7

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज थोड़ी उलझन का दिन हो सकता है। निर्णय लेने में कठिनाई होगी। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। व्यवसाय में पुराने संपर्क लाभ देंगे। रक्तचाप संबंधी परेशानी संभव है।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

धनु राशि (Sagittarius)

आज आत्मविश्लेषण का दिन है। कोई पुरानी बात मन को विचलित कर सकती है। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताएं। घुटनों या जोड़ों में दर्द हो सकता है, व्यायाम से राहत मिलेगी।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 8

मकर राशि (Capricorn)

कठिन परिस्थितियों से निपटने में सफल रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी से मधुर संबंध बनेंगे। त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती है, साफ-सफाई रखें।

शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 5

कुंभ राशि (Aquarius)

नए संपर्कों से लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आंखों की समस्या संभव है, स्क्रीन टाइम कम करें।

शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11

मीन राशि (Pisces)

आज रचनात्मकता बढ़ेगी। कलाकारों को नई पहचान मिल सकती है। बच्चों के साथ समय बिताएं। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। पेट और गैस की तकलीफ हो सकती है, हल्का भोजन करें।

शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 7

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story