25 जुलाई 2025 राशिफल: कैसा रहेगा शुक्रवार? जानें मेष से कन्या राशि वालों का चंद्र गोचर भविष्यफल

25 july ka rashifal mesh to kanya rashi
X
शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 को चंद्र गोचर के अनुसार स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि का राशिफल।

Aaj ka rashifal: 25 जुलाई 2025, शुक्रवार को चंद्र गोचर के अनुसार मिथुन राशि वालों का दिन काफी शुभ रहेगा। कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। कन्या राशि वाले अगर नौकरीपेशा से जुडे़ हैं तो उन्हे काफी लाभ होने की संभावना है। स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानिए शुक्रवार का मेष से कन्या राशि वालों का चंद्र राशिफल।

आज का मेष राशिफल (25 July Aries Horoscope)

आज का दिन: आज आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्यों में गति बनी रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

प्यार: साथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। अविवाहितों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।

करियर: नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नेतृत्व क्षमता से ऑफिस में सराहना मिलेगी।

पैसा: रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है। निवेश से लाभ होगा।

सलाह: अहंकार से बचें, विनम्र रहें।

लकी नंबर: 5, शुभ रंग: लाल

आज का वृषभ राशिफल (25 July Taurus Horoscope)

आज का दिन: दिन योजनाबद्ध तरीके से बिताएं तो सफलता मिलेगी। घरेलू वातावरण शांत रहेगा।

प्यार: रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

करियर: काम में थोड़ी सुस्ती रह सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें।

पैसा: खर्चों पर नियंत्रण रखें, बजट से बाहर न जाएं।

सलाह: संतान पक्ष पर ध्यान दें।

लकी नंबर: 8, शुभ रंग: सफेद

आज का मिथुन राशिफल (25 July Gemini Horoscope)

आज का दिन: आज का दिन नई शुरुआत के लिए शुभ है। रुके काम पूरे होंगे। यात्रा का योग बन सकता है।

प्यार: पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं। एक-दूसरे को समझने का प्रयास करें।

करियर: नई डील फाइनल हो सकती है। प्रमोशन या सैलरी वृद्धि के संकेत हैं।

पैसा: आर्थिक लाभ के संकेत हैं। शेयर मार्केट में निवेश लाभदायक रहेगा।

सलाह: जल्दबाजी में निर्णय न लें।

लकी नंबर: 2, शुभ रंग: हरा

आज का कर्क राशिफल (25 July Cancer Horoscope)

आज का दिन: भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी करीबी से मतभेद हो सकता है।

प्यार: प्रेम संबंधों में तनाव संभव है। धैर्य से काम लें।

करियर: ऑफिस में गलतफहमियों से बचें। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा।

पैसा: फालतू खर्च से बचें। धन संचय पर ध्यान दें।

सलाह: पारिवारिक विवादों में तटस्थ रहें।

लकी नंबर: 6, शुभ रंग: सिल्वर

आज का सिंह राशिफल (25 July Leo Horoscope)

आज का दिन: आत्मबल मजबूत रहेगा। पुराने मामलों में समाधान मिलेगा।

प्यार: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी।

करियर: नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी नए प्रोजेक्ट में शामिल हो सकते हैं।

पैसा: धन लाभ के प्रबल योग हैं। पुराने निवेश से फायदा होगा।

सलाह: दूसरों की राय का सम्मान करें।

लकी नंबर: 1, शुभ रंग: सुनहरा

आज का कन्या राशिफल (25 July Leo Horoscope)

आज का दिन: आज का दिन सकारात्मक रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी।

प्यार: पार्टनर के साथ मधुर संवाद होगा। विवाह के योग बन सकते हैं।

करियर: आपकी मेहनत रंग लाएगी। नई नौकरी या पदोन्नति का अवसर मिल सकता है।

पैसा: नई आय के स्रोत बन सकते हैं। धन संग्रह में वृद्धि होगी।

सलाह: किसी बुजुर्ग की सलाह उपयोगी होगी।

लकी नंबर: 4, शुभ रंग: आसमानी नीला

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story