आज का राशिफल: मंगलवार (24 जून)- पढ़ें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि का Rashifal

कैसा रहेगा आज का राशिफल?, पढ़ें
Aaj ka Rashifal 24 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार (24 जून) को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मंगलवार (24 जून) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर कन्या राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।
मेष राशि (Aries)
आज आपका दिन ऊर्जावान रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में पारिवारिक सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। निवेश के मामले में सोच-समझ कर कदम उठाएं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थोड़ा ध्यान रखें।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है। ऑफिस में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, पर आपकी मेहनत से सब ठीक होगा। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाना आवश्यक है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान मिलेगा। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में किसी पुराने विवाद का समाधान होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वाले आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। अचानक आर्थिक बोझ महसूस हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने को मिलेगा। जीवनसाथी से तालमेल बढ़ाने की जरूरत है। स्वास्थ्य में हल्की अस्वस्थता हो सकती है, इसलिए आराम करें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। नौकरी या व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा सफल होगा। सामाजिक जीवन में आपको सम्मान मिलेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्य में मन लगाकर मेहनत करें, सफलता मिलेगी। परिवार में किसी सदस्य की तबियत खराब हो सकती है, इसलिए ध्यान दें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यात्रा के योग हैं, पर सावधानी बरतें।
