Aaj ka Rashifal 24 August 2025: आज का राशिफल | रविवार | मेष से कन्या का दैनिक भविष्यफल

Aaj ka rashifal: 24 अगस्त 2025 (रविवार) को चंद्र गोचर के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा? स्वामी अश्विनी जी महाराज के अनुसार आज मेष-वृषभ राशि वालों को खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है। कर्क और मिथुन वालों का भाग्य फेवर में रहेगा। कन्या वालों का नौकरी को लेकर दिन अच्छा गुजर सकता है। यहां जानिए रविवार (24 अगस्त) का मेष से कन्या राशि वालों का चंद्र राशिफल।
मेष राशिफल 24 अगस्त 2025 (Aaj ka Mesh Rashifal)
नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। ऑफिस में कोई आपके काम की सराहना करेगा, जिससे मनोबल बढ़ेगा। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन सिरदर्द या अनिद्रा से जूझ सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात या संपर्क संभव है। पारिवारिक निर्णय में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें, आत्मबल बढ़ेगा।
वृषभ राशिफल 24 अगस्त 2025 (Aaj ka Vrishabh Rashifal)
आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। निवेश सोच-समझकर करें। रचनात्मक क्षेत्र में लगे लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। गला और गले से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, ठंडा-गरम खाने से बचें। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है। संयम रखें।
उपाय: सफेद मिठाई गरीब बच्चों में बांटे।
मिथुन राशिफल 24 अगस्त 2025 (Aaj ka Mithun Rashifal)
भाग्य आपके पक्ष में है। इंटरव्यू, मीटिंग या कोई डील सफल हो सकती है। लिखने-पढ़ने वालों के लिए दिन उत्तम। अधिक सोच-विचार से मानसिक थकावट महसूस हो सकती है। प्रेम में स्पष्टता जरूरी है। अधूरी बातों से भ्रम की स्थिति बन सकती है।
उपाय: हरे रंग के वस्त्र पहनें और तुलसी को जल दें।
कर्क राशिफल 24 अगस्त 2025 (Aaj ka Kark Rashifal)
कार्यस्थल पर आपकी भावनात्मक बुद्धिमत्ता काम आएगी। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। पुरानी स्वास्थ्य समस्या में सुधार दिखेगा। पानी अधिक पिएं। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक संतुलन मिलेगा।
उपाय: दूध से बनी चीजें शिवलिंग पर अर्पित करें।
सिंह राशिफल 24 अगस्त 2025 (Aaj ka Singh Rashifal)
नेतृत्व क्षमता आज निखरेगी। उच्च अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। नया प्रोजेक्ट मिलने का संकेत है। पीठ या रीढ़ की समस्या से बचाव करें। व्यायाम जरूरी है। संबंधों में गरिमा बनाए रखें, गुस्से से बने रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
उपाय: सूर्योदय से पहले उठकर सूर्य को अर्घ्य दें।
कन्या राशिफल 24 अगस्त 2025 (Aaj ka Kanya Rashifal)
डेटा, शोध, या विश्लेषणात्मक कार्यों में लगे लोगों के लिए दिन बहुत शुभ है। नौकरी बदलने का विचार भी प्रबल हो सकता है। पाचन संबंधी गड़बड़ी हो सकती है, हल्का भोजन करें। रिश्तों में अधिक विश्लेषण से दूरी आ सकती है। सहज रहें।
उपाय: दुर्गा सप्तशती के किसी एक अध्याय का पाठ करें।
